राज्यपाल ने मेरीकॉम को दी बधाई : मेरीकॉम ने एशिया कप महिला बॉक्सिंग टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जीता
रायपुर 09 मई 2011
राज्यपाल श्री शेखर दत्ता ने चीन के हेकाऊ में चल रहे एशिया कप महिला बाक्सिंग टूर्नामेंट में एम.सी. मेरीकॉम द्वारा गोल्ड मेडल जीतने पर उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है।
जारी संदेश में राज्यपाल श्री दत्त ने कहा कि मेरीकॉम ने एशिया कप महिला बॉक्सिंग टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जीतकर भारत का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कामना की है वे भविष्य में भी इसी प्रकार से अपनी खेल प्रतिभा का परिचय देकर देश का नाम रोशन करती रहेंगी। उल्लेखनीय है कि मेरीकॉम ने उत्तर कोरिया की म्योंग सिमकियु को पराजित कर यह पदक जीतकर बॉक्सिंग में अपना दबदबा कायम रखा है।

