लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार राज्यपाल शदाणी दरबार पहुंचकर राज्यपाल और मुख्यमंत्री : संत राजाराम साहिब के वर्सी महोत्सव में शामिल हुए

शदाणी दरबार पहुंचकर राज्यपाल और मुख्यमंत्री : संत राजाराम साहिब के वर्सी महोत्सव में शामिल हुए

What
When Mar 28, 2011
from 08:05 PM to 08:05 PM
Add event to calendar vCal
iCal

रायपुर, 28 मार्च 2011

6746-280311

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री शेखर दत्त और मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह कल यहां शदाणी दरबार पहुंचकर सतगुरू संत राजाराम साहिब जी के 51 वें वर्सी महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने यहां संत शदाराम की समाधि स्थल पहुंचकर श्रध्दा-सुमन अर्पित किए और संत-जनों की वाणी और भजन-कीर्तन का श्रवण भी किया। इस अवसर पर संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक श्री नंद कुमार साहू , भारतमाता मंदिर के संस्थापक स्वामी सत्यमित्रानंद जी महाराज, शदाणी दरबार के पीठाधीश श्री युधिष्ठिर लाल, राज्य खाद्य आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री लीलाराम भोजवानी सहित संतगण, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रध्दालुगण और पाकिस्तान से आये लगभग साढ़े तीन सौ सदस्यों का जत्था भी उपस्थित था।
    राज्यपाल श्री दत्त ने संक्षिप्त उद्गार में कहा कि शदाणी दरबार में उपस्थित होकर मैं अपने आप को धन्य मान रहा हूं। भारत में गरीबों और पीड़ितों के सेवा करने और उनके कल्याण के लिए कार्य करने के बहुत से अवसर मौजूद हैं। यह सराहनीय बात है कि शदाणी दरबार इस दिशा में अच्छा कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि संतजनों ने हमें बताया है कि किसी भी क्षेत्र या दिशा में पूरी संवेदनशीलता, प्रेम, समर्पण और सहिष्णुता से कार्य करने पर भगवान की प्राप्ति का मार्ग खुलता है। उन्होंने कामना की कि ईश्वर सभी को सही और सच्ची राह दिखाये।
    मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि शदाणी दरबार के माध्यम से पिछले तीन सौ वर्षों से ज्योति और प्रकाश फैलाने का कार्य किया जा रहा है। शदाणी दरबार भारत का ही धार्मिक स्थल नहीं है बल्कि एक ऐसा अंतर्राष्ट्रीय केन्द्र बन गया है जहां दूरदराज से संत और श्रध्दालु बड़ी संख्या में आते हैं। उन्होंने शदाणी दरबार के प्रमुख श्री युधिष्ठिर लाल की सरलता, सहजता और सेवा-कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके द्वारा गरीब मरीजों के ईलाज के लिए अथक योगदान दिया जा रहा है।
    स्वामी सत्यमित्रानंद जी महाराज ने अपने ओजस्वी और प्रभावपूर्ण उद्गार में कहा कि संसार में सबसे बड़ा धर्म 'प्रेम' है और जब इसका नाता परमात्मा से जुड़ जाता है तो इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि शदाणी दरबार आध्यात्मिक दृष्टि से अखण्ड भारत का दर्शन करता है। इसमें भारत और पाकिस्तान के श्रध्दालु एक साथ दर्शन करने आते हैं। उन्होंने कहा कि सतगुणी और पवित्र लोगों के पास ईश्वर खुद पहुंचते हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य में छत्तीस लाख लोगों को मात्र एक और दो रूपये में अन्न रूपी चावल को उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की सराहना की और कहा कि अन्न दान महादान है। उन्होंने इसके माध्यम से दरिद्रनारायण की सेवा की है।

    क्रमांक-6746/पंकज
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031