सड़क हादसे में बारातियों की मृत्यु पर राज्यपाल द्वारा शोक व्यक्त
रायपुर 12 मई 2011
राज्यपाल श्री शेखर दत्त ने पुराने धमतरी मार्ग के ग्राम कचना (भरेंगाभाठा) और डोंगरगांव के ग्राम कोकपुर में कल घटित सड़क दुर्घटनाओं में बारातियों के आकस्मिक मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उनके शोकसंतप्त परिजनों के प्रति गहरी शोक संवेदना प्रकट की है।
श्री दत्त ने ईश्वर से उनके परिवारजनों को इस अपूरर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है तथा इन दुर्घटनाओं में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
क्रमांक-703/पंकज

