राज्यपाल ने दसवीं बोर्ड के सफल छात्रों को दी बधाई
रायपुर, 8 मई 2010
राज्यपाल श्री शेखर दत्त ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा घोषित दसवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा के परिणाम में प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों एवं उक्त परीक्षा में उत्ताीर्ण समस्त छात्र-छात्राओं को अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि भविष्य में भी ये विद्यार्थी अपनी उत्कृष्टता और श्रेष्ठता बनाये रखेंगे तथा अपने परिजन, गुरूजन एवं देश व प्रदेश का नाम रौशन करेंगे।
क्रमांक- 713/सांडिया

