हाई स्कूल परीक्षा परिणाम : राज्यपाल ने सफल विद्यार्थियों को बधाई दी
रायपुर, 20 मई 2011
राज्यपाल श्री शेखर दत्त ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा आयोजित हाई स्कूल परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मेरिट में आये विद्यार्थियों के साथ-साथ परीक्षा में उत्तीर्ण सभी छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है।
अपने शुभकामना संदेश में राज्यपाल ने कहा कि विद्यार्थियों ने कड़ी मेहनत के साथ अपनी बौध्दिक प्रतिभा का प्रदर्शन कर मेरिट सूची में स्थान बनाया है। उन्होंने कहा कि छात्रगण भविष्य में भी इसी तरह शिक्षा सहित सभी क्षेत्रों में सफलता हासिल करते रहेंगे तथा अपनी प्रतिभा और क्षमता से छत्तीसगढ़ और देश का गौरव बढ़ाते रहेंगे। श्री दत्त ने ऐसे सभी विद्यार्थियों जो परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं हो सके से कहा है कि वे भविष्य में और अधिक मेहनत तथा पढ़ाई करे, उन्हें सफलता निश्चय ही मिलेगी।

