राज्यपाल श्री शेखर दत्त से आज यहां राजभवन में भारतीय वायु सेना के.....
रायपुर, 21 अप्रैल 2010

राज्यपाल श्री शेखर दत्त से आज यहां राजभवन में भारतीय वायु सेना के सेन्ट्रल कमाण्ड के एयर मार्शल श्री वर्धमान के नेतृत्व में वायुसेना के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक श्री विश्वरंजन, ए.डी.जी. श्री रामनिवास, राज्यपाल के प्रमुख सचिव श्री पी.सी. दलेई एवं गृह सचिव श्री एन.के. असवाल उपस्थित थे।

