छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री शेखर दत्ता से आज यहां राजभवन में केन्द्रीय गृह सचिव श्री जी.के. पिल्लई ने सौजन्य मुलाकात की...

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री शेखर दत्ता से आज यहां राजभवन में केन्द्रीय गृह सचिव श्री जी.के. पिल्लई ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक श्री विश्वरंजन, राज्यपाल के सचिव श्री जवाहर श्रीवास्तव, गृह सचिव श्री एन.के. असवाल और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सर्वश्री रामनिवास, गिरधारी नायक उपस्थित थे।

