राज्यपाल से अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री दुग्गा ने सौजन्य भेंट की
रायपुर, 27 जुलाई 2011
राज्यपाल श्री शेखर दत्त से कल यहां राजभवन में छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री देवलाल दुग्गा ने सौजन्य भेंट की। भेंट के दौरान श्री दुग्गा ने आयोग के कार्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर आयोग के सदस्य सचिव श्री बद्री सुखदेवे भी उपस्थित थे।
क्रमांक/शुक्ल

