फोटो :मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के निवास पर आज शाम यहां उनके पिता स्वर्गीय ठाकुर विघ्नहरण सिंह की स्मृति में आयोजित शोक सभा में दिवंगत आत्मा को दो मिनट का मौन धारण कर...
रायपुर 08 जून 2010
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के निवास पर आज शाम यहां उनके पिता स्वर्गीय ठाकुर विघ्नहरण सिंह की स्मृति में आयोजित शोक सभा में दिवंगत आत्मा को दो मिनट का मौन धारण कर विनम्र श्रध्दांजलि दी गयी। राज्यपाल श्री शेखर दत्ता सहित प्रदेश सरकार के अनेक मंत्री, राज्य के अनेक जनप्रतिनिधि और शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी तथा बड़ी संख्या में नागरिक इस अवसर पर उपस्थित थे। ज्ञातव्य है कि प्रदेश के वरिष्ठ अधिवक्ता और समाजसेवी ठाकुर विघ्नहरण सिंह का इस महीने की चार तारीख को यहां मुख्यमंत्री के निवास पर निधन हो गया था।

