लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार स्वास्थ्य स्मार्ट कार्ड की त्रुटियां सुधारने जिला अस्पतालों में कियोसक साफ्टवेयर की स्थापना

स्मार्ट कार्ड की त्रुटियां सुधारने जिला अस्पतालों में कियोसक साफ्टवेयर की स्थापना

What
When Jun 01, 2010
from 03:50 PM to 03:50 PM
Add event to calendar vCal
iCal

राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना

अब तक लगभग दस लाख स्मार्ट कार्ड वितरित

रायपुर एक जून 2010

 राज्य शासन के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत गरीब परिवारों को वितरित स्मार्ट कार्ड की त्रुटियां सुधारने के लिए प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों में 'कियोसक साफ्टवेयर' की स्थापना की गई है। स्मार्ट कार्डधारी ऐसे परिवार जिनके कार्ड में किसी तरह की त्रुटि है अथवा परिवार के सदस्यों का नाम छूट गया है, वे संबंधित जिला अस्पताल के कियोसक कक्ष में जाकर स्मार्ट कार्ड की त्रुटियां सुधारवा सकते हैं। 
    राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने आज यहां बताया कि स्मार्ट कार्ड बनाने के आधुनिक सूचना प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया जा रहा है। स्मार्ट कार्ड की त्रुटियां सुधारने के लिए जिला स्तर पर कियोसक की स्थापना की गई है। स्मार्ट कार्डधारी को योजना का पूरा लाभ मिले, इसके लिए बीमा कम्पनी द्वारा योजना के नेटवर्क में शामिल सभी अस्पतालों को बिजनेस कन्टीनियूटी प्लान भी जारी किया गया है। इससे स्मार्ट कार्ड धारक व्यक्ति को योजना का लाभ निरंतर मिलता रहेगा। योजना के कार्ड की त्रुटियों के संबंध में संबंधित जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अथवा संबंधित जिला अस्पताल के कियोसक में शिकायत की जा सकती है। इसके साथ ही योजना के तहत नेटवर्क में शामिल अधिकृत अस्पतालों द्वारा स्मार्ट कार्ड धारकों को उपलब्ध कराई जा रही  सेवाओं के संबंध में राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी को दूरभाष क्रमांक 0771-2236341 अथवा ई-मेल आईडी rsbycg@gmail.com (आरएसबीवाईसीजीएडदरेटजीमेलडांटकॉम) पर सीधे शिकायत की जा सकती है।
    अधिकारियों ने बताया कि इस योजना के तहत प्रदेश के 24 लाख गरीब परिवारों का स्मार्ट कार्ड बनाया जाना है। अब तक लगभग दस लाख गरीब परिवारों को स्मार्ट कार्ड जारी किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि अब तक बिलासपुर जिले में 82 हजार 331, सरगुजा जिले में 60 हजार 508, दुर्ग जिले में एक लाख 30 हजार 846, राजनांदगांव जिले में 42 हजार 694, रायपुर जिले में एक लाख 71 हजार 661,बस्तर और नारायणपुर जिले में 20 हजार  361, दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले में चार हजार 897, धमतरी जिले में 36 हजार 552, जांजगीर-चांपा जिले में 68 हजार 357, जशपुर जिले में 37 हजार 335, कांकेर जिले में 23 हजार 791, कबीरधाम जिले में 38 हजार 341, कोरबा जिले में 67 हजार 624, महासमुंद जिले में 68 हजार 646, रायगढ़ जिले में एक लाख छह हजार 503 और कोरिया जिले में 23 हजार 358 गरीब परिवारों के हेल्थ स्मार्ट कार्ड बनाकर वितरित किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि स्मार्ट कार्ड के वितरण के साथ ही बीमा कम्पनी स्वास्थ्य विभाग के परामर्श से गरीबों के इलाज के लिए अस्पतालों का भी चयन किया जा रहा है। योजना के तहत गरीबों के इलाज के लिए अब तक प्रदेश के लगभग तीन सौ शासकीय और निजी अस्पतालों का चिन्हांकन किया जा चुका है।
    उल्लेखनीय है कि इस योजना के तहत प्रत्येक गरीब परिवार के मुखिया को फोटोयुक्त डिजीटल स्मार्ट कार्ड का वितरण किया जा रहा है। इस कार्ड के माध्यम से एक गरीब परिवार के मुखिया सहित परिवार के चार लोगों का एक वर्ष में तीस हजार रूपए तक अधिकृत अस्पतालों में नि:शुल्क इलाज हो सकता है।

क्रमांक-1049/कुशराम

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031