एक वर्ष में तीन सौ से अधिक अस्पताल भवनों का निर्माण पूर्ण
रायपुर, 06 जून 2011
राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ में वित्तीय वर्ष 2010-11 में 310 अस्पताल भवनों का निर्माण पूर्ण कराया गया है। इनमें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के पांच, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के 40 और उप स्वास्थ्य केन्द्र के 265 भवन शामिल हैं।
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि एक जिला अस्पताल, दो सिविल अस्पताल, 11 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, 214 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और एक हजार 430 उपस्वास्थ्य केन्द्र के भवन निर्माणाधीन है। राज्य शासन द्वारा चालू वित्तीय वर्ष में 50 उप स्वास्थ्य केन्द्र, 25 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और पांच सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के भवन निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है।

