लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार स्वास्थ्य मलेरिया नियंत्रण के लिए लार्वा भक्षी मछलियों का पालन होगा

मलेरिया नियंत्रण के लिए लार्वा भक्षी मछलियों का पालन होगा

What
When Jun 23, 2011
from 05:00 PM to 05:00 PM
Add event to calendar vCal
iCal

जल स्रोतों का चिन्हांकन करने के निर्देश

    रायपुर 23 जून 2011

छत्तीसगढ़ में मलेरिया के प्रभावी नियंत्रण के लिए इस वर्ष बड़े पैमाने पर लार्वा भक्षी मछलियों का पालन किया जाएगा। इसके लिए जलस्रोतों का चिन्हांकन किया जा रहा है। मत्स्योद्योग संचालनालय के अधिकारी स्वास्थ्य विभाग के सहयोग प्रत्येक विकासखंड के पन्द्रह से बीस गांवों के बीच स्थित तालाबों में गम्बूजिया एफिनिस, गप्पी और तिलापिया मोजाम्बिया लार्वा भक्षी मछलियों का पालन करेंगे। स्वास्थ्य विभाग, मत्स्योद्योग द्वारा पालित लार्वा भक्षी मछलियां लेकर गांव के ऐसे गढ़ढ़ों, जहां पानी भर जाता वहां डाल दिया जाएगा। ये मछलियां गंदे पानी में पनपने वाले मच्छरों के लार्वा को खा जाएंगी। इससे मच्छरों के घनत्व को कम करने में मदद मिलेगी। संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं ने इस संबंध में एक परिपत्र जारी सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।
    परिपत्र में कहा गया है कि सभी विकासखंड चिकित्सा अधिकारी, सहायक मत्स्य अधिकारी और मत्स्य निरीक्षकों से समन्वय कर गांवों में गम्बूजिया मछली पालन के लिए तालाबों का चिन्हांकन की कार्रवाई करेंगे।  सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया जाए कि वे मितानिनों के माध्यम प्रत्येक गांव के जल स्रोतों की सूची बनाए। जल स्रोतों की सूची उपलब्ध हो जाने से वहां मछलियां डालने में आसानी होगी। खंड चिकित्सा अधिकारी और जिला मलेरिया अधिकारी मत्स्य अधिकारियों के परामर्श से मछलियों के वितरण की कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि बहते पानी और भारी वर्षाकाल के दौरान मछलियां जल स्रोतों में ना छोड़ी जाए। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में दो तरह के मच्छर पाए जाते हैं। एनाफिलिस क्यूलिसिस एसी मच्छर सामान्यत: घर के भीतर ही रहते हैं और मच्छर नाशक दवा के छिड़काव से इन पर नियंत्रण पाया जा सकता है, लेकिन एनाफिलिस फ्लूटेलिस मच्छर घर के बाहर रहते हैं। गम्बूजियां मछलियों के माध्यम से इस तरह के मच्छरों के घनत्व को कम करने में मदद मिलेगी।


क्रमांक-1377/कुशराम

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031