नव-नियुक्त आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों को 20 जुलाई तक कार्यभार ग्रहण करने की अनुमति
रायपुर, 04 जुलाई 2010
राज्य शासन द्वारा नव-नियुक्त आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों के लिए कार्यभार ग्रहण करने की निर्धारित तारीख इस महीने की 20 तारीख तक बढ़ा दी गयी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा इस आशय का आदेश यहां मंत्रालय से जारी कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि विभाग द्वारा विगत 21 जून को जारी आदेश में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग से चयनित आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों को 15 दिनों के भीतर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए थे। अब उन्हें इसके लिए 20 जुलाई तक अनुमति दी गयी है।

