ग्रामीण चिकित्सा सहायकों की काउसलिंग 19 अप्रैल से
रायपुर 11 अप्रैल 2011
छत्तीसगढ़ में ग्रामीण चिकित्सा सहायकों के रिक्त 569 पदों को भरने के लिए काउसलिंग 19 एवं 20 अप्रैल 2011 को प्रात: 10 बजे से जेल रोड स्थित राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान में होगी। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन रायपुर के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि पहले दिन 19 अप्रैल को नि:शक्तजन श्रेणी और ऐसे अभ्यर्थियों की काउसलिंग होगी, जिनके पति अथवा पत्नी शासकीय सेवा अथवा सार्वजनिक उपक्रम या स्थानीय निकायों में कार्यरत हैं। इसी दिन महिला अभ्यर्थियों की भी काउसलिंग की जाएगी। शेष अभ्यर्थियों की काउसलिंग 20 अप्रैल को होगी। अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीण चिकित्सा सहायकों की प्रावधिक चयन सूची स्वास्थ्य विभाग की वेबसाईट ूण्बहीमंसजीण्पदबण्पद पर जारी कर दिया गया है।

