स्वास्थ्य मंत्री श्री अग्रवाल से खास बातचीत का प्रसारण आज आकाशवाणी पर
रायपुर 23 जुलाई 2011
छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री श्री अमर अग्रवाल से राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना पर खास बातचीत का प्रसारण आकाशवाणी के रायपुर केन्द्र से रविवार 24 जुलाई को रात 8.30 बजे होगा। प्रदेश के अन्य आकाशवाणी केन्द्रों से भी इस कार्यक्रम को इसी समय एक साथ प्रसारित किया जाएगा।
क्रमांक-1901/कुशराम

