लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार स्वास्थ्य एड्स की रोकथाम के लिए तीन जिलों में सेलून संचालकों को बनाया जाएगा मितान

एड्स की रोकथाम के लिए तीन जिलों में सेलून संचालकों को बनाया जाएगा मितान

What
When Aug 17, 2010
from 05:55 PM to 05:55 PM
Add event to calendar vCal
iCal

रायपुर के सेलून संचालकों का प्रशिक्षण सम्पन्न

अच्छा काम करने वाले को मिलेगा ईनाम

 

    रायपुर 17 अगस्त 2010

छत्तीसगढ़ में एड्स कीे रोकथाम में सेलून चलाने वाले नाईयों की मदद ली जाएगी। इसके लिए रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर जिले के 150 नाईयों को एड्स मितान बनाया जा रहा है। इसके तहत आज यहां कालीबाड़ी स्थित राज्य स्वास्थ्य संसाधन केन्द्र में रायपुर के 40 नाईयों को एच.आई.वी. संक्रमण के कारणों और उससे बचने के उपायों के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति के परियोजना संचालक श्री अजय पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में नाईयों को एच.आई.वी. की रोकथाम के विभिन्न उपायों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षत नाई अब अपने सेलून में जाकर ग्राहकों को एच.आई.वी. एड्स के बारे में जानकारी देंगे। जो एड़स मितान एक वर्ष में सबसे अधिक व्यक्तियों को एच.आई.वी. जांच के लिए जांच एवं परामर्श केन्द्र भेजेगा, उन्हें नगद पुरस्कार दिया जाएगा।

 

2334-170810

    परियोजना संचालक श्री पाण्डेय ने प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि वे अपने सेलून में बाल अथवा सेविंग कराने आने वाले ग्राहकों को एड्स की रोकथाम की जानकारी दें। उन्हें यह बताया जाए कि एच.आई.वी. एड्स केवल असुरक्षित यौन संबंधों, संक्रमित खून चढ़ाने, संक्रमित सुई के उपयोग से फैलता है। इसके अलावा एच.आई.वी. संक्रमित गर्भवती से होने वाले बच्चे को संक्रमण का खतरा रहता है। सेलूनों में उपरोक्त तीन कारणों से बचने की सलाह ग्राहकों को दी जाए। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए प्रोत्साहन स्वरूप  सेलून संचालकों को एड्स से बचाव के संदेश लिखे कुर्सी, टेबल, मिरर,एप्रेन और प्र्रचार सामग्री दी जाएगी। श्री पाण्डेय ने कहा कि सेलून में आने वालों को एच.आई.वी. टेस्ट के लिए एकीकृत जांच एवं परामर्श केन्द्र (आई.सी.टी.सी.) में भेंजे। छत्तीसगढ़ के सभी मेडीकल कॉलेज, जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों एच.आई.वी. जांच के लिए एक सौ एकीकृत जांच एवं परामर्श केन्द्र की स्थापना की गई है। सबसे अधिक व्यक्तियों को एच.आई.वी. जांच के लिए एकीकृत जांच एवं परामर्श केन्द्र भेजने वाले एड्स मितान को नगद ईनाम दिया जाएगा। इसके लिए उन्हें रिफरल कार्ड दिए जाएंगे। श्री पाण्डेय ने बताया कि रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और अम्बिकापुर में ए.आर.टी. (एन्टी रिट्रो वायरल थेरापी) केन्द्र स्थापित हैं, जहां एच.आई.वी. संक्रमित मरीजों को नि:शुल्क दवाईयां और परामर्श दिया जाता है। सेलून संचालक संक्रमित मरीज मिलने पर उन्हें इन केन्द्रों में भेजें।
    श्री पाण्डेय ने एड्स मितानों की शंकाओं का समाधान करते हुए बताया कि बाल अथवा सेविंग बनवाने के दौरान एक से अधिक व्यक्तियों द्वारा एक ही ब्लेड का उपयोग किए जाने से एच.आई.वी. का संक्रमण नहीं होता। एच.आई.वी. का संक्रमण केवल चार मान्य कारणों से ही होता है। उन्होंने बताया कि रायपुर के अलावा दुर्ग, कोरबा और बिलासपुर में नाईयों को एड्स मितान बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा एच.आई.वी. संक्रमितों को अंत्योदय योजना के तहत 35 किलो चावल मुफ्त दिया जा रहा है। इसकी जानकारी भी सेलून में प्रभावितों को दी जाए। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में लगभग छह हजार लोग एच.आई.वी. संक्रमित हैं।

क्रमांक-2334/कुशराम

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031