विशेषज्ञ आयुर्वेद का साक्षात्कार स्थगित
रायपुर 15 अप्रैल 2011
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा जिला चिकित्सालयों में विशेषज्ञ आयुर्वेद के लिए 20 अप्रैल 2011 को प्रस्तावित साक्षात्कार को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि आयोग द्वारा विशेषज्ञ आयुर्वेद के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए रोजगार और नियोजन के 30 दिसम्बर 2009 के अंक में विज्ञापन प्रकाशित किया गया था।
क्रमांक-237/कुशराम

