रायगढ़ जिले में एक सितम्बर से शुरू होगी संजीवनी एक्सप्रेस
रायपुर 26 अगस्त 2011
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले को भी बहुत जल्द आपातकालीन एम्बुलेस सेवा '108 संजीवनी एक्सप्रेस' की सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह एक सितम्बर को रायगढ़ में इस सेवा का शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही 108 संजीवनी एक्सप्रेस की सेवा शुरू करने वाला रायगढ़ प्रदेश का पांचवा जिला हो जाएगा। रायगढ़ में नौ एम्बुलेंस के साथ यह सेवा शुरू की जा रही है। एम्बुलेंस सेवा शुरू हो जाने के बाद सड़क दुर्घटना सहित किसी भी आपात परिस्थिति में मरीज को तत्काल अस्पताल पंहुचाने की सुविधा होगी। किसी भी आपात परिस्थिति में टोल फ्री नम्बर 108 डायल करने पर शहरी क्षेत्र में बीस मिनिट और ग्रामीण क्षेत्रों में आधे घंटे के भीतर एम्बुलेंस पहुंचेगी। यह सेवा बिल्कुल मुफ्त होगी। उल्लेखनीय है कि रायपुर, बस्तर, धमतरी और जशपुर जिले में संजीवनी एक्सप्रेस शुरू हो चुकी हैं। जनवरी 2011 में योजना शुरू होने से लेकर अब तक 22 हजार से अधिक जरूरतमंदों को इस एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया जा चुका है।
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री श्री अमर अग्रवाल ने आज यहां बताया कि रायगढ़ जिले में 108 संजीवनी एक्सप्रेस के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से युक्त 09 एम्बुलेंस की खरीदी की जा चुकी है। इस सेवा को संचालित करने वाली संस्था द्वारा तकनीकी स्टॉफ की भर्ती कर ली गई है। श्री अग्रवाल ने बताया कि सितम्बर माह में ही कोरिया और बिलासपुर जिले में संजीवनी एक्सप्रेस की शुरूआत की जाएगी। इसके लिए तैयारियां की जा रही है। कोरिया में सितम्बर के पहले सप्ताह में और बिलासपुर जिले में 22 सितम्बर को एम्बुलेंस सेवा शुरू करने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। कोरिया में पांच और बिलासपुर जिले में 16 एम्बुलेंस चलायी जाएंगी। उन्होंने बताया कि इसके बाद चरणबध्द ढंग से पूरे प्रदेश में एम्बुलेंस सेवा शुरू की जाएगी। दिसम्बर 2011 तक पूरे प्रदेश में एम्बुलेंस सेवा को शुरू करने की कार्ययोजना बनायी गई है।

क्रमांक/ 2458/कुशराम