चिकित्सा अधिकारियों की काउंसलिंग 23 अप्रैल को
रायपुर 15 अप्रैल 2011
राज्य शासन के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के तहत चिकित्सा अधिकारी (पोस्ट ग्रेज्यूवेट) के रिक्त पदों को भरने के लिए उम्मीदवारों की काउंसलिंग 23 अप्रैल 2011 को 11 बजे से स्थानीय जेल रोड स्थित राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण प्रशिक्षण संस्थान में होगी। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि चिकित्सा अधिकारी और दंत चिकित्सा अधिकारियों की तदर्थ नियुक्ति के लिए मार्च 2011 में विज्ञापन प्रकाशित किया था। इसके तहत 31 मार्च 2011 तक प्राप्त आवेदन-पत्रों के आधार प्रथम चरण की काउंसलिंग 23 अप्रैल को रखी गई है। अधिकारियों ने बताया कि दंत चिकित्सक पद के लिए काउंसलिंग की सूचना अलग से दी जाएगी।

