लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार स्वास्थ्य बिलासपुर जिले को मिली संजीवनी की सौगात

बिलासपुर जिले को मिली संजीवनी की सौगात

What
When Sep 22, 2011
from 05:50 PM to 05:50 PM
Add event to calendar vCal
iCal

सासंद श्री जूदेव और श्री अमर अग्रवाल ने किया 108 संजीवनी एक्सप्रेस का लोकार्पण

बिलासपुर जिले से शुरू होगी राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन की शुरूआत-स्वास्थ्य मंत्री

रायपुर 22 सितम्बर 2011

2882-220911

बिलासपुर के लोकसभा सासंद श्री दिलीप सिहं जूदेव और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री अमर अग्रवाल ने बिलासपुर जिले की जनता को स्वास्थ्य के क्षेत्र में आज एक बड़ी सौगात दी है। बिलासपुर के व्यापार विहार में आयोजित एक कार्यक्रम में श्री जूदेव और श्री अग्रवाल ने जिले की बहुप्रतीक्षित '108 संजीवनी एक्सप्रेस' की एम्बुलेंस सेवा का लोकार्पण किया। यह स्वास्थ्य के क्षेत्र में राज्य शासन की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसके माध्यम से किसी भी आपात परिस्थिति में शहरी क्षेत्र की जनता को पन्द्रह से बीस मिनिट और ग्रामीण क्षेत्र की जनता को अधिकतम आधे घंटे के भीतर आधुनिक चिकित्सा उपकरणों और सुविधाओं से सुसज्जित एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध होगी। पूरे जिले में कुल सोलह एम्बुलेंस की तैनाती की गई है। इनमें शहरी क्षेत्र में छह और ग्रामीण क्षेत्रों में दस एम्बुलेंस तैनात होंगी। इस योजना की सबसे बड़ी खासियत है कि यह सेवा बिल्कुल मुफ्त होगी। इस सेवा का उपयोग करने के लिए जरूरतमंद व्यक्ति को केवल 108 डॉयल करना काफी है।

    एम्बुलेंस सेवा के लोकार्पण मौके पर छत्तीसगढ़ के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री पुन्नू लाल मोहले,राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, विधायक द्वय श्री राजू सिंह क्षत्री, श्री धर्मजीत सिंह, बिलासपुर नगर निगम की महापौर श्रीमती वाणी राव, स्वास्थ्य विभाग के सचिव श्री विकासषील, कलेक्टर ठाकुर रामसिंह, पुलिस अधीक्षक श्री यादव सहित अनेक जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे। सासंद श्री जूदेव ने समारोह को सम्बोधित करते हुए संजीवनी एक्सप्रेस की शुरूआत को स्वास्थ्य के क्षेत्र में सबसे महत्वपूर्ण योजना बताया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है, लेकिन यह योजना अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति की जान बचा लेने से जो संतुष्टि मिलती है, उतनी संतुष्टि बड़े-बड़े निर्माण कार्यों से भी नहीं मिलती है। वास्तव में यह संजीवनी जिले के हजारों लोगों के लिए आपात परिस्थतियों में मददगार होगी। श्री जूदेव ने कहा कि स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर विकास होना चाहिए।  ऐसा विकास ना हो, जिससे स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता हो।

2882-2-220911 

स्वास्थ्य मंत्री श्री अमर अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन शुरू किया जाएगा। उन्होंने इस मिशन की शुरूआत बिलासपुर जिले से करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि शहरों के झुग्गी बस्तियों में भी स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है। राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिषन के माध्यम से शहर की झुग्गी बस्तियों में स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहरी स्वास्थ्य मिशन के तहत झुग्गी बस्तियों में एक सौ आबादी पर एक मितानिन, दो हजार की आबादी पर एक एएनएम और पचास हजार की आबादी पर एक अस्पताल खोला जाएगा। बिलासपुर जिले से इस योजना की शुरूआत करने के बाद राज्य के बाकी जिलों में भी इसकी शुरूआत की जाएगी। इसके अन्तर्गत कैंसर, हृदय रोग और मधुमेह जैसी बीमारियों को भी शामिल किए जाने की योजना है। श्री अग्रवाल ने संजीवनी एक्सप्रेस के संबंध में कहा कि बिलासपुर राज्य का छटवां जिला है, जहां यह सेवा शुरू की जा रही है। इसके पहले जिन जिलों में यह सेवा चल रही है, वहां इस सेवा ने काफी लोकप्रियता हासिल की। बिलासपुर में भी यह सेवा लोकप्रिय होगी। उन्होंने कहा कि इस सेवा  के माध्यम से अब तक तीन हजार से अधिक लोगों की जान बचायी जा चुकी है।

    श्री अग्रवाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार काफी चुनौती पूर्ण है। यह चुनौति केवल छत्तीसगढ़ या भारत ही नहीं बल्कि विदेषों में भी है। छत्तीसगढ़ में काफी कम समय में स्वास्थ्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण काम हुए हैं, जिसके फलस्वरूप स्वास्थ्य सूचकांकों में काफी सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2003 में छत्तीसगढ़ में शिशु मृत्यु दर एक हजार षिषुओं में 97 था, जो आज घटकर 53 प्रति हजार हो गई है, जो राष्ट्रीय औसत के बराबर है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सूचकांकों में सुधार के फलस्वरूप ही छत्तीसगढ़ को प्रतिष्ठित टाटा फाउंण्डेशन अवार्ड मिल चुका है।

 

क्रमांक- 2882/कुशराम

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031