लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार स्वास्थ्य राज्य में चिकित्सा सेवाओं का विस्तार जारी

राज्य में चिकित्सा सेवाओं का विस्तार जारी

What
When Sep 19, 2010
from 06:10 PM to 06:10 PM
Add event to calendar vCal
iCal

लगभग सवा दो सौ उप स्वास्थ्य केन्द्र भवनों के निर्माण

के लिए 25.43 करोड़ रूपए मंजूर

नक्सल प्रभावित जिलों में बनेंगे सर्वाधिक 113 भवन

    रायपुर 19 सितम्बर 2010

छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य और चिकित्सा सेवाओं का निरंतर विस्तार हो रहा है। राज्य शासन द्वारा प्रदेश के भवनविहीन 223 उपस्वास्थ्य केन्द्रों के भवन निर्माण के लिए 25 करोड़ 43 लाख 21 हजार रूपए की राशि जारी की गई है। यह राशि राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत जिलों को आबंटित की गई है। जिन उप स्वास्थ्य केन्द्रों के लिए राशि जारी की गई है, उनमें सर्वाधिक 113 भवन नक्सल प्रभावित बीजापुर, नारायणपुर,उत्तर बस्तर (कांकेर) और सरगुजा जिले के लिए है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री श्री अमर अग्रवाल ने स्वीकृत भवनों का निर्माण समय-सीमा के भीतर कराने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए हैं।
    राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि 223 उप स्वास्थ्य केन्द्रों के भवन बनाने के लिए प्रति भवन 22 लाख 81 हजार रूपए की लागत से कुल 50 करोड़ 86 लाख रूपए की राशि स्वीकृत की गई है। इसमें से पहली किश्त के रूप में 25 करोड़ 43 लाख 21 हजार रूपए की राशि मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारियों को जारी कर दी गई है। निर्माण एंजेसियों का निर्धारण जिला स्तर पर किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि प्रति भवन 22 लाख 81 हजार रूपए मान से महासमुंद जिले में 11, बिलासपुर जिले में 14, दुर्ग जिले में 08, कोरबा जिले में 12, कबीरधाम जिले में 10, राजनांदगांव जिले में चार, बीजापुर जिले में 32, धमतरी जिले में 21, रायपुर जिले में 12, सरगुजा जिले में 23, कोरिया जिले में 12, उत्तर बस्तर (कांकेर) जिले में 22, नारायणपुर जिले में 36 और जशपुर जिले में 06 उप स्वास्थ्य केन्द्र भवनों का निर्माण किया जाएगा।

क्रमांक-2930/कुशराम

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031