स्वास्थ्य मंत्री श्री अमर अग्रवाल रामेश्वरम्, तिरुपति मदुरई की यात्रा से लौटे
सर्वसमाज की कल्याण और शांति के लिए सपरिवार की प्रार्थना

लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री श्री अमर अग्रवाल आंध्रप्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडू की आठ दिवसीय यात्रा के बाद कल शाम रायपुर पंहुचे। श्री अग्रवाल 26 एवं 27 सितंबर को बेंगलूरु में आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर जी महराज द्वारा एड्स पर धर्मगुरुओं की भूमिका के संदर्भ में आयोजित अंर्तराष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल हुए। इसके बाद वे सपरिवार चेन्नई, हैदराबाद के निजी प्रवास पर रहे। उन्हाेंने तिरुपति में भगवान बालाजी एवं पद्मावती मंदिर में सुप्रभात दर्शनभ आरती में शामिल होकर सभी समुदायों के स्वास्थ्य एवं प्रगति के लिए प्रार्थना की।
श्री अग्रवाल 30 सितंबर और 01 अक्टूबर को पवित्र रामेश्वरम् धाम की यात्रा की, जहां उन्हाेंने पवित्र अग्नितीर्थम सेतुबंध पर पूजा-अर्चना की इसके बाद वे रामनाथम स्वामी रामेश्वरम् मंदिर स्थित महालक्ष्मी, सावित्री, गायत्री, सरस्वती, चक्र, नल, नील, कवय, कवाक्ष, कंदमादन, सात्यामृतय, शिव, शंख, सर्व, गया, गंगा-यमुना, सूर्य-चंद्र, माधव तीर्थ, ब्रम्हमहती पांप विमोचन, कोटी आदि 22 तीर्थो पर (कुंडा)े पूजन करके सर्वसमुदाय की प्रगति, कल्याण, शांति के लिए प्रार्थना की। प्रात: बेला में श्री अग्रवाल स्फटिक दर्शनम् विशेष पूजा-अर्चना में शामिल हुए। श्री अग्रवाल रामेश्वरम् स्थित पंबन द्वीप, कोथंडारामा मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर, गंधमादना, थीऊ-उत्थराकोसामंगई तीर्थम्, मुस्लिम तीर्थ ईरावदी दरगाह, ओरियार चर्च, हिंद महासागर और बंगाल की खाड़ी स्थित धनुशकोडि, अरियामन एवं वेल्लुनोक्कम बीचेस तथा मेलसेल्वानोर बर्ड सेंचुरी, चेलागुडी वाइल्डबर्ड सेंटर, कांजीरकुलम वाइल्ड हैरिटेज सेंटर का भी अवलोकन किया। उन्होंने 2 अक्टूबर को मदुरै स्थित मीनाक्षी देवी मंदिर में भी दर्शनलाभ प्राप्त किया।
श्री अग्रवाल के कल रायपुर के माना विमानतल आगमन पर श्री दया सिंह, श्री बेन विक्सन, राजेश पाण्डेय, बजरंग फरमानिया, राजू ठारवानी, शैलेश जैकब, आशीष पाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

