लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार स्वास्थ्य संजीवनी ने संजीव को दिया नया जीवन

संजीवनी ने संजीव को दिया नया जीवन

What
When Nov 23, 2011
from 02:45 PM to 02:45 PM
Add event to calendar vCal
iCal

    रायपुर 23 नवम्बर 2011

संजीवनी एक्सप्रेस ने छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के विकासखण्ड सहसपुर लोहारा के ग्राम छोटे पीपरटोला की आंगनबाड़ी सहायिका जयश्री के नवजात शिशु को नया जीवन दिया है, जिससे प्रभावित होकर शिशु का नाम ही 'संजीव' रख दिया गया। उल्लेखनीय है कि प्रसव से पहले गर्भवती जयश्री की जटिलता काफी बढ़ गई थी। ऐसी स्थिति में उनके परिवार वालो ने 108 नंबर पर डायल कर मदद की गुहार लगायी। सूचना मिलते ही सहसपुर लोहारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में काम कर रहे संजीवनी एक्सप्रेस की टीम तत्काल आधे घंटे के भीतर जयश्री के घर के चौखट पर पहुंच गयी। संजीवनी एक्सप्रेस ने गर्भवती महिला को तत्काल भिभौरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में दाखिला कराया। 3793-23.11.11
    प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में दाखिल होने के बाद 10 मिनट के भीतर जयश्री ने बालक को जन्म दिया, लेकिन जन्म के बाद बच्चे की निष्क्रियता देखकर परिवारवालों के चेहरे से खुशियां गायब हो गयी। बच्चे की दादी के साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों ने रोना-बिलखना शुरू कर दिया। हालांकि संजीवनी एक्सप्रेस का काम गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही पूरा हो गया था लेकिन संजीवनी की टीम ने बच्चे के शरीर को नीला देखकर एवं परिवार के सदस्यों को हतोत्साहित देखकर नवजात को अपने हाल पर वहां छोड़कर जाना उचित नहीं समझा। आपात स्थिति को देखकर संजीवनी एक्सप्रेस से ही बच्चे को पूरी रफ्तार से सहसपुर लोहारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया। इस प्रकार समय पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचने से बच्चे का वहां बेहतर ईलाज हुआ और उसकी जान बच गयी। बच्चे को नवजीवन मिलने से जयश्री के परिवार वाले संजीवनी से इतना प्रभावित हुये कि बच्चे के नामकरण संस्कार का इंतजार नहीं करते हुए नवजात का नाम संजीव रख दिया ।
    उल्लेखनीय है कि कबीरधाम जिले में विगत 3 नवम्बर से शुरू हुए संजीवनी एक्सप्रेस  सेवा ने अल्प अवधि में ही अब तक 160 लोगों को अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाई है। संजीवनी एक्सप्रेस के जिला प्रबंधक ने बताया कि संजीवनी एक्सप्रेस ने ग्रामीण क्षेत्र की 68 गर्भवती माताओं को सुरक्षित प्रसव के लिये अस्पताल पहुंचाया है। सर्पदंश से पीड़ित 5 लोगों को अस्पताल पहुंचाकर जीवन दान दिया गया। सड़क एवं अन्य दुर्घटनाओं के 52 मामले और 33 अन्य आपात स्थितियों में संजीवनी ने लोगों को अस्पताल की दहलीज पर पहुंचाया। इस प्रकार राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ में संचालित संजीवनी एक्सप्रेस गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित प्रसव के लिये अस्पताल तक पहुंचाने में जीवन रेखा साबित हो रही है। इसके अलावा ''108 संजीवनी एक्सप्रेस'' ने गंभीर दुर्घटना, सर्पदंश से पीड़ित और अचानक हुए बीमार लोगों की जान बचाकर अल्प समय में ही अपनी उपयोगिता साबित की है।

 

क्रमांक-3793/सुनीता

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031