चिकित्सा अधिकारी (एम.बी.बी.एस.) की तदर्थ नियुक्ति हेतु काउंसिलिंग 25 अप्रैल को
रायपुर 23 अप्रैल, 2011
छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य संचालनालय के अधीन चिकित्सा अधिकारी (एम.बी.बी.एस.) के पद पर तदर्थ नियुक्ति हेतु काउंसिलिंग 25 अप्रैल, 2011 को प्रात: 11.00 बजे से जेल रोड़ स्थित राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान में होगी ।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने आज यहाँ बताया कि चिकित्सा अधिकारी (एम.बी.बी.एस.) पद पर नियुक्ति हेतु जिन आवेदकों ने 31 मार्च, 2011 के पूर्व आवेदन प्रस्तुत किये हैं उन्हें मूल दस्तावेजों के साथ उल्लेखित संस्थान में नियत समय और तिथि में उपस्थित होने के लिए कहा गया है । उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य संचालनालय द्वारा दन्त चिकित्सक (बी.डी.एस.) योग्यताधारी चिकित्सा अधिकारियों की काउंसिलिंग की सूचना अलग से जारी की जाएगी ।

