कोरिया जिले में होगी संविदा डॉक्टरों की भर्ती
रायपुर 02 दिसम्बर 2011
राज्य शासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के स्वास्थ्य केन्द्रों में विशेषज्ञ और एमबीबीएस डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए संविदा पर डॉक्टरों की भर्ती करने का निर्णय लिया गया है। इसी तारतम्य में कोरिया जिले के मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा विशेषज्ञ और एम.बी.बी.एस. डिग्रीधारी और सेवानिवृत चिकित्सकों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार एक सप्ताह के भीतर मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी कोरिया को आवेदन-पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। चिकित्सकों की नियुक्ति राज्य शासन के संविदा भर्ती नियमों के तहत की जाएगी।
क्रमांक-3934/कुशराम

