लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार स्वास्थ्य इन्द्रप्रस्थ में बनेंगे 120 मल्टीस्टोरी फ्लैट : बोरियाखुर्द में 1296 एलआईजी फ्लैट्स का निर्माण होगा

इन्द्रप्रस्थ में बनेंगे 120 मल्टीस्टोरी फ्लैट : बोरियाखुर्द में 1296 एलआईजी फ्लैट्स का निर्माण होगा

What
When Dec 02, 2011
from 07:55 PM to 07:55 PM
Add event to calendar vCal
iCal

रायपुर विकास प्राधिकरण की संचालक मण्डल की बैठक में निर्णय

    रायपुर 02 दिसम्बर 2011
        रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा रायपुरा की इन्द्रप्रस्थ योजना के फेज-एक में लगभग 1.90 एकड़ में 120 मल्टीस्टोरी फ्लैट बनाया जाएगा। प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सुनील सोनी की अध्यक्षता में आज आरडीए भवन में आयोजित प्राधिकरण की संचालक मण्डल की बैठक में इसकी सैध्दांतिक सहमति दे दी गई। संचालक मण्डल ने इन्द्रप्रस्थ योजना के फेज-2 में भी सड़क निर्माण के लिए निविदा आमंत्रण की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसी तरह बोरियाखुर्द में भी 1296 एलआईजी फ्लैट बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में प्राधिकरण के उपाध्यक्ष द्वय श्री रतन डागा, श्री प्रफुल्ल विश्वकर्मा, प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अशोक अग्रवाल सहित संचालक मण्डल के सभी सदस्य उपस्थित थे।
3646-21211
      मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह द्वारा 6 अगस्त 2011 को नगर विकास की बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुरूप शहर के ईएसी कालोनी और सिंचाई कालोनी के पुनर्विकास की योजना राज्य शासन को भेजने का निर्णय संचालक मण्डल की आज की बैठक में लिया गया। प्राधिकरण की कमल विहार योजना पर भी बैठक में विचार-विमर्श किया गया और इस योजना के भू-स्वामियों के साथ किए जाने वाले अनुबंध के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। बैठक में बताया गया कि देवेन्द्रनगर योजना के अन्तर्गत नाले के उपर वर्ष 1995-96 में बनी 79 दुकानें सड़क सीमा में आ जाने के कारण इन दुकानों को ना तो किराए पर दिया जा सकता है और ना ही बेचा जा सकता है। इस पर संचालक मण्डल ने वस्तुस्थिति की जानकारी देते हुए उसके उपयोग का प्रस्ताव राज्य शासन को भेजने का निर्णय लिया है।
      बैठक में स्वर्गीय डॉ. खूबचंद बघेल ट्रांसपोर्ट नगर के विकास पर भी चर्चा हुई। ट्रांसपोर्ट नगर के ब्लॉक 11 में रजिस्ट्री के अनुरूप भूखण्ड प्राप्त नहीं होने पर ले-आऊट को संशोधित करने का निर्णय लिया गया। इसी तरह ट्रांसपोर्ट नगर में पहले 5.74 एकड़ भूमि पर कार्मिशियल काम्पलेक्स बनाने की योजना थी। इसके लिए दो बार निविदा जारी होने के बाद भी कोई निविदा प्राप्त नहीं होने पर इस भूमि पर छोटे भूखण्ड काटने का निर्णय लिया गया। इसके लिए चार वास्तुविदों से ले-आऊट प्लॉन मंगाया गया है। नगरीय प्रशासन मंत्री श्री राजेश मूणत द्वारा 30 नवम्बर की बैठक में दिए गए निर्देश के अनुसार  ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों से विचार-विमर्श के बाद इस भूमि का उपयोग किया जाएगा।
क्रमांक-3946/कुशराम
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031