नसबंदी ऑपरेशनों के लिए संभाग स्तर पर बनी डॉक्टरों की टीम
रायपुर, 3 दिसम्बर 2011
राज्य शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जिलों में दिसम्बर
माह से शुरू हो रहे नसबंदी ऑपरेशन शिविरों में नसबंदी ऑपरेशन के संभाग
स्तर पर डॉक्टरों की टीम गठित की गई है। प्रत्येक टीम में बारह विशेषज्ञ
डॉक्टरों को शामिल किया गया है। इनमें दूरबीन पध्दति से महिला नसबंदी के
लिए चार महिला चिकित्सक, परम्परागत महिला नसबंदी ऑपरेशन के लिए चार महिला
विशेषज्ञ चिकित्सक और पुरूष नसबंदी ऑपरेशन के लिए चार पुरूष विशेषज्ञ
चिकित्सक शामिल हैं। जिलों में आयोजित होने वाले नसबंदी शिविरों में इसी दल
द्वारा ऑपरेशन किए जाएंगे।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि
दिसम्बर माह से शुरू होने वाले नसबंदी शिविरों के लिए कार्यक्रम तैयार कर
लिया गया है। कोरिया जिले में प्रत्येक माह के प्रथम सप्ताह में बुधवार,
गुरूवार, शुक्रवार को, जशपुर जिले में प्रत्येक माह के द्वितीय सप्ताह में
बुधवार, गुरूवार, शुक्रवार को तथा सरगुजा जिले में प्रत्येक माह के तृतीय
एवं चतुर्थ सप्ताह मे बुधवार, गुरूवार, शुक्रवार को नसबंदी ऑपरेशन किए
जाएंगे। इसी तरह राजनांदगांव जिले में माह के प्रथम सप्ताह में बुधवार,
गुरूवार, शुक्रवार को, कबीरधाम (कवर्धा) प्रत्येक माह के द्वितीय सप्ताह
में बुधवार, गुरूवार, शुक्रवार को, दुर्ग जिले में प्रत्येक माह के तृतीय
सप्ताह मे बुधवार, गुरूवार, शुक्रवार को, महासमुंद जिले में प्रत्येक माह
के चतुर्थ सप्ताह में बुधवार, गुरूवार, शुक्रवार को, रायगढ़ जिले में
प्रत्येक माह के प्रथम एवं चतुर्थ सप्ताह में बुधवार, गुरूवार, शुक्रवार को
तथा कोरबा जिले में प्रत्येक माह के द्वितीय सप्ताह में बुधवार, गुरूवार,
शुक्रवार को नसबंदी ऑपरेशन किए जाएंगे।
इसी तरह जांजगीर-चाम्पा जिले में प्रत्येक माह के तृतीय सप्ताह में
बुधवार, गुरूवार, शुक्रवार को, नारायणपुर जिले में प्रत्येक माह के प्रथम
सप्ताह में बुधवार और गुरूवार को, बस्तर जिले में प्रत्येक माह के द्वितीय
सप्ताह में बुधवार और गुरूवार को, दक्षिण बस्तर (दंतेवाड़ा ) जिले में
प्रत्येक माह के तृतीय सप्ताह में बुधवार और गुरूवार को, उत्तर बस्तर
(कांकेर) जिले में प्रत्येक माह के चतुर्थ सप्ताह में बुधवार और गुरूवार को
तथा बीजापुर जिले में प्रत्येक शनिवार को विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा
नसबंदी ऑपरेशन किए जाएंगे। इसी तरह रायपुर, बिलासपुर और धमतरी जिले में
जिला स्तरीय चिकित्सकों के दल द्वारा प्रतिदिन नसबंदी ऑपरेशन किए जाएंगे।
क्रमांक- 3957/कुशराम

