लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार स्वास्थ्य आज मनाया जाएगा विश्व एड्स दिवस

आज मनाया जाएगा विश्व एड्स दिवस

What
When Nov 30, 2010
from 04:50 PM to 04:50 PM
Add event to calendar vCal
iCal

जिला मुख्यालयों में निकलेगी जन-जागरण रैली

एच.आई.वी. संक्रमितों के प्रति मानवीय दृष्टिकोण अपनाने की अपील

     रायपुर 30 नवम्बर 2010

 विश्व एड्स दिवस के अवसर पर एक दिसम्बर को राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में जन-जागरण रैली निकालकर नागरिकों को एड्स से बचाव के प्रति जागरूक किया जाएगा। रायपुर में एक दिसम्बर को प्रात: आठ बजे गांधी मैदान से छात्र-छात्राओं की रैली निकाली जाएगी, जो घड़ी चौक, गौरव पथ होते हुए मोतीबाग में समाप्त होगी। छत्तीसगढ़ एड्स नियंत्रण समिति द्वारा एच.आई.वी. संक्रमितों के प्रति मानवीय दृष्टिकोण अपनाने की अपील नागरिकों से की गई है।
    संचालक स्वास्थ्य सेवाएं एवं छत्तीसगढ़ एड्स नियंत्रण समिति के परियोजना अधिकारी श्री पी.अन्बलगन ने आज यहां बताया कि एच.आई.वी. संक्रमितों की जांच और परामर्श के लिए छत्तीसगढ़ में एक सौ जांच एवं परामर्श केन्द्र खोले गए हैं, जहां मरीजों की नि:शुल्क जांच और परामर्श दिया जाता है। इसके अलावा 34 स्वयं सेवी संगठनों के माध्यम से एड्स से बचाव के जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ में सात हजार 782 एच.आई.वी. संक्रमित मरीज हैं। इनमें रायपुर जिले में तीन हजार 870, दुर्ग जिले में 949, बिलासपुर जिले में 845, राजनांदगांव जिले में 495, बस्तर जिले में 360, महासमुंद जिले में 263, कोरबा जिले में 181, कबीरधाम जिले में 175, सरगुजा जिले में 150, रायगढ़ जिले में 127 और अन्य जिलों में लगभग एक सौ एच.आई.वी. संक्रमित हैं। इनमें से एक हजार 759 संक्रमितों को मेडिकल कॉलेज रायपुर, सिम्स बिलासपुर, मेडिकल कॉलेज जगदलपुर और जिला अस्पताल दुर्ग में एआरटी की दवाई नि:शुल्क दी जा रही है। इसके साथ ही प्रदेश में आने वाले तथा रोजगार के लिए प्रदेश से बाहर जाने वालों को एड्स से बचाव की जानकारी देने के लिए रेल्वे स्टेशन रायपुर, बिलासपुर और जांजगीर-चांपा में सूचना केन्द्र स्थापित किए गए हैं। इन केन्द्रों में बाहर से आने और जाने वालों को चित्रों और पोस्टर-पम्पलेट के माध्यम से एड्स से बचाव की जानकारी दी जाती है।
श्री अन्बलगन ने बताया कि एड्स केवल चार कारणों असुरक्षित यौन संबंध स्थापित करने, एच.आई.वी. संक्रमित रक्त चढ़ाने, संक्रमित सुई का प्रयोग करने और संक्रमित गर्भवती माता से होने वाले बच्चे एच.आई.वी. से संक्रमित हो सकते हैं। इनके अलावा किसी और कारण से एड्स नहीं फैलता। यदि एच.आई.वी. संक्रमित महिला गर्भवती है, तो उन्हें जचकी के समय नेवरापिन टेबलेट और बच्चे को नेवरापिन सिरप देना चाहिए। इससे बच्चे को एच.आई.वी. संक्रमित होने से बचाया जा सकता है।

क्रमांक-3977/कुशराम

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031