व्यक्तित्व के विकास में खेलों का महत्वपूर्ण योगदान : श्री अमर अग्रवाल
राज्य स्तरीय वनवासी खेल महोत्सव का शुभारंभ
रायपुर 05 दिसंबर 2011

सुश्री उसेंडी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि खेल में हार-जीत चलता रहता है, लेकिन हारने वाले को निराश नहीं होना चाहिए। जो खिलाड़ी चुनौतियों को बेहतर ढंग से समझते है वे कभी असफल नहीं होते। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों में जितना अनुशासन रहता है उतना किसी अन्य में नहीं । प्रदेश सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए सुश्री लता उसेण्डी ने कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों के बेहतर भविष्य के लिए प्रयासरत है। अब तक प्रदेश के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को राज्य शासन ने नौकरियां प्रदान की है। पूर्व में भारतमाता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई।
कार्यक्रम के दौरान वनवासी विकास समिति के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार सचदेव ने स्वागत भाषण दिया। विशेष अतिथि के रूप में वनवासी कल्याण आश्रम के अखिल भारतीय खेलकूद प्रमुख श्री शक्तिपद ठाकुर द्वारा प्रांतीय वनवासी खेल महोत्सव की विस्तार से जानकारी दी गई। प्रदेश में वनवासी कल्याण आश्रम के 15 छात्रावास संचालित किये जा रहें हैं। इस मौके पर राष्ट्रीय तीरन्दाजी के खिलाड़ी रह चुके श्री खेम राज मरकाम द्वारा खिलाड़ियों को शपथ दिलाई गई। शबरी कन्या आश्रम रायपुर की छात्राओं द्वारा व्यक्तिगत गीत प्रस्तुत किया गया। इसके पहले मुख्य अतिथि श्री अमर अग्रवाल ने खेलों का शुभारंभ मशाल प्रज्जवलित कर किया।
क्रमांक-3986/कुशराम

