लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार स्वास्थ्य स्वैच्छिक रक्तदाताओं के नाम वेबसाईट में प्रदर्शित होंगे: राज्य रक्त परिसंचरण परिषद की बैठक में निर्णय

स्वैच्छिक रक्तदाताओं के नाम वेबसाईट में प्रदर्शित होंगे: राज्य रक्त परिसंचरण परिषद की बैठक में निर्णय

What
When Dec 04, 2010
from 08:05 PM to 08:05 PM
Add event to calendar vCal
iCal

      रायपुर 04 दिसम्बर 2010

4069-041210

छत्तीसगढ़ के स्वैच्छिक रक्तदाताओं के नाम, टेलीफोन नम्बर और उनके ब्लडग्रुप वेबसाईट में प्रदर्शित किए जाएंगे। इससे जरूरत पड़ने पर तत्काल उनसे सम्पर्क किया जा सकेगा। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री श्री अमर अग्रवाल के निवास पर आज शाम यहां आयोजित राज्य रक्त परिसंचरण परिषद की पहली बैठक में यह निणर्य लिया गया। बैठक में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के सचिव श्री विकासशील और संचालक स्वास्थ्य श्री पी.अन्बलगन भी उपस्थित थे।
    श्री अग्रवाल ने बैठक में परिषद की अलग वेबसाइट बनाने के साथ ही प्रदेश के सभी ब्लडबैंक को आपस में लिंकअप करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे उपाय किए जाएं, जिससे जरूरतमंदों को आसानी से रक्त की आपूर्ति हो सके। विभिन्न रक्तदाता समूहों को ब्लडगु्रप के अनुसार अलग-अलग सूचीबध्द करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी ब्लड बैंक में रक्त के मूल्य में समानता होनी चाहिए। इसके लिए सभी ब्लड बैंक में रक्त मूल्य सूची और समूहवार रक्त भंडारण की स्थिति भी प्रदर्शित की जाए। श्री अग्रवाल ने स्वैच्छिक रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करने और प्रदेश में रक्त संग्रहण के लिए नियमित शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने राज्य रक्त परिसंचरण परिषद के लिए संविदा आधार पर कर्मचारियों की जल्द नियुक्ति करने के निर्देश भी दिए।
     क्रमांक-4069/कुशराम

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031