लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार स्वास्थ्य नेत्र शिविरों में होगा मोतियाबिंद के मरीजों का नि:शुल्क ऑपरेशन

नेत्र शिविरों में होगा मोतियाबिंद के मरीजों का नि:शुल्क ऑपरेशन

What
When Mar 06, 2010
from 03:40 PM to 03:40 PM
Add event to calendar vCal
iCal

ऑंख की दूसरी बीमारियों का भी ईलाज किया जाएगा

    रायपुर 06 मार्च 2010

छत्तीसगढ़ के ग्रामीण ईलाकों में मोतियाबिंद और ऑंख की अन्य घातक बीमारियों से निजात दिलाने के लिए छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन दिनों पूरे राज्य में नेत्र शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा ऑंख की बीमारियों से ग्रसित रोगियों का नि:शुल्क ऑपरेशन भी किया जा रहा है। इसी तारतम्य में सरगुजा जिले के चार स्थानों पर ऑपरेशन शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। यह शिविर छह मार्च से जिला चिकित्सालय अम्बिकापुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र वाड्रफनगर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सीतापुर और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामानुजगंज में आयोजित होंगे। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा इन नेत्र शिविरों में मोतियाबिंद और आंख की अन्य घातक बीमारियों से ग्रसित मरीजों को लाने को शिविर स्थल तक लाने और वापस ले जाने की जिम्मेदारी खण्ड चिकित्सा अधिकारियों को सौंपी गई है।
    स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि नेत्र विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विकासखंड लखनपुर और विकासखंड उदयपुर के मरीजों का ऑपरेशन जिला चिकित्सालय अम्बिकापुर में किया जाएगा। वाड्रफनगर विकासखंड के मरीजों के ऑपरेशन की व्यवस्था सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र वाड्रफनगर में की गई है। मरीजों की भर्ती नौ मार्च को और ऑपरेशन दस मार्च को किया जाएगा। मैनपाट एंव सीतापुर विकासखंडों के मरीजों की भर्ती 14 मार्च को और ऑपरेशन 15 मार्च को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सीतापुर में किया जाएगा। बतौली विकासखंड के मरीजों की भर्ती 15 मार्च को और ऑपरेशन 16 मार्च को, प्रतापपुर, ओड़गी और भैयाथान विकासखंड के मरीजों की भर्ती 16 मार्च को और ऑपरेशन 17 मार्च को जिला चिकित्सालय अम्बिकापुर में किया जाएगा। विकासखंड प्रेम नगर, सूरजपुर एवं रामानुजगंज के मरीजों की भर्ती 17 मार्च को तथा ऑपरेशन 18 मार्च को जिला चिकित्सालय अम्बिकापुर में होगा। विकासखंड धौरपुर, राजपुर एवं शंकरगढ़ के मरीजों को ऑपरेशन के लिए 18 मार्च को जिला चिकित्सालय अम्बिकापुर में भर्ती किया जाएगा। इसी प्रकार अम्बिकापुर, उदयपुर एवं लखनपुर के मरीजों की भर्ती 19 मार्च को और ऑपरेशन 20 मार्च को जिला चिकित्सालय अम्बिकापुर में होगा। कुसमी विकासखंड के मरीजों की भर्ती 25 मार्च को और ऑपरेशन 26 मार्च को तथा शंकरगढ़ विकासखंड के मरीजों की भर्ती 26 मार्च को और ऑपरेशन 27 मार्च को जिला चिकित्सालय अम्बिकापुर में किया जाएगा। बलरामपुर एवं वाड्रफनगर के छुटे मरीजों की भर्ती 29 मार्च को एवं ऑपरेशन 30 मार्च को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामानुजगंज में होगा। कुसमी-चांदो क्षेत्र और विकासखंड रामानुजगंज के मरीजों को ऑपरेशन के लिए 30 मार्च को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामानुजगंज में भर्ती किया जाएगा। इन मरीजों की आंखों का ऑपरेशन 31 मार्च को होगा।
उल्लेखनीय है कि पिछले माह सरगुजा जिले के रामानुजगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में आयोजित चार दिवसीय विशाल नेत्र शिविर में आधुनिक पध्दति से 529 मरीजों की ऑंखों का ऑपरेशन किया गया। शिविर में बलरामपुर विकासखंड के 93, वाड्रफनगर विकासखंड के 159, कुसमी-चांदो क्षेत्र के 13 और रामानुजगंज के 264 नेत्र रोगियों की आखों का ऑपरेशन किया गया।

क्रमांक 4284/नागेश



« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031