राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना पर राष्ट्रीय कार्यशाला तीन मई से
रायपुर 26 अप्रैल 2011
राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना पर राष्ट्रीय कार्यशाला तीन मई से पांच मई तक रायपुर के वी.आई.पी. रोड स्थित होटल बेबीलोन में आयोजित किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह तीन मई को सवेरे 11 बजे इस कार्यशाला का शुभारंभ करेंगे। केन्द्रीय श्रम कल्याण एवं रोजगार मंत्री श्री मलिकार्जुन खड़गे कार्यशाला के शुभारंभ सत्र की अध्यक्षता करेंगे। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री श्री अमर अग्रवाल, कृषि एवं श्रम मंत्री श्री चन्द्रशेखर साहू इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। तीन दिनों तक चलने वाली इस कार्यशाला में भारत सरकार के श्रम मंत्रालय के सचिव तथा महानिदेशक श्रम कल्याण भी उपस्थित रहेंगे। कार्यशाला में विभिन्न राज्यों के राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के नोडल अधिकारी और बीमा कम्पनियों के प्रतिनिधि भाग लेंगे।

