दंतेवाड़ा मेगा नि:शुल्क नेत्र शिविर में अब तक 550 से अधिक लोगों को मिली नयी रोशनी
रायपुर 15 मार्च 2010
दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिला चिकित्सालय में 8 मार्च से चल रहे मेगा नि:शुल्क नेत्र शिविर में अब तक 550 से अधिक लोगों की आंखो को नयी रोशनी प्रदान की गयी है। जिला प्रशासन एवं एन.एम.डी.सी.किरंदुल व बचेली काम्प्लेक्स के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस मेगा नि:शुल्क नेत्र शिविर में 8 से 10 मार्च तक सुकमा, कोंटा एवं छिदंगढ़ विकासखण्ड के 322 मरीजाें का सफल अपरेशन किया गया है। इसी तरह 11 व 12 मार्च को गीदम विकासखण्ड के 129 मरीज तथा 13 व 14 मार्च को दंतेवाड़ा विकासखण्ड के 99 मरीजो का नेत्र विशेषज्ञों द्वारा उनकी आंखो में सफल लैंस प्रत्यारोपण कर नयी रोशनी प्रदान की गयी है। आगामी 15 से 20 मार्च के दौरान जिले के कुआकोण्डा एवं छिदंगढ़ विकासखण्ड के मरीजों का आपरेशन किया जायेगा।
क्रमांक-4403/पंकज

