लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार स्वास्थ्य स्मार्ट कार्ड के जरिए गरीबों का मुफ्त इलाज

स्मार्ट कार्ड के जरिए गरीबों का मुफ्त इलाज

What
When Mar 30, 2010
from 06:55 PM to 06:55 PM
Add event to calendar vCal
iCal

 तीस रूपए में साल भर तीस हजार रूपए तक का इलाज

        रायपुर, 30 मार्च 2010

        छत्तीसगढ़ में गरीबी रेखा श्रेणी के परिवारों को स्वास्थ्य सुविधाएं और किफायती इलाज उपलब्ध कराने के लिए तीस रूपए में एक साल तक तीस हजार रूपए तक का इलाज कराने की राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना संचालित की जा रही है। योजना के तहत गरीब परिवारो को आठ सौ से अधिक बीमारियों का नि:शुल्क इलाज कराने की सुविधा दी जा रही है। इस योजना के तहत बीमित परिवार के पांच सदस्यों को तीस हजार रूपए तक की स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान की जाती है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत नि:शुल्क इलाज कराने की सुविधा लेने के लिए हितग्राही को तीस रूपए पंजीयन शुल्क जमा कराकर स्मार्ट कार्ड जारी किया जाता है। योजना के तहत राज्य के सरगुजा जिले में साठ हजार 833 गरीब परिवारों के लिए स्मार्ट कार्ड जारी किए गए हैं। योजना के तहत पंजीकृत हितग्राही ग्रामीण क्षेत्रों में सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों और शहरी क्षेत्रों में जिला चिकित्सालयों एवं मान्यता प्राप्त निजी अस्पतालों में इलाज की नि:शुल्क सुविधा ले सकते हैं।
            स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि योजना के तहत सरगुजा जिले में स्मार्ट कार्डधारी गरीब परिवारों के इलाज के लिए चयनित किये गये निजी अस्पतालों में कुण्डला मेमोरियल अस्पताल, अरिहंत चिकित्सालय अम्बिकापुर, परीडा चिकित्सालय एवं होलीक्रॉस मिशन अस्पताल शामिल हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत जिले के विकासखण्ड सूरजपुर में 5 हजार 439, राजपुर में 5 हजार 63, बलरामपुर में 153, लखनपुर में 3 हजार 266, उदयपुर में 1 हजार 531, बतौली में 2 हजार 330, सीतापुर से 2 हजार 267, लुण्ड्रा से 6 हजार 648, प्रतापपुर से 8 हजार 40, भैयाथान से 4 हजार 290, मैनपाट से 2 हजार 805, प्रेमनगर से 2 हजार 674, कुसमी से 2 हजार 689, रामानुजनगर से 4 हजार 117, रामानुजगंज से 9 हजार 520 परिवारों को स्मार्ट कार्ड जारी किए गए हैं।
                      अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत मातृत्व लाभ की स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रदान की जाती हैं। इस योजना के तहत लाभ प्राप्ति के लिए संबंधित परिवार के लिए बायोमेट्रिक तकनीक पर स्मार्ट कार्ड बनाया जाता है, जिसके चिप में परिवार की पहचान से संबंधित सूचनाएं संग्रहित रहती है। इस कार्ड पर परिवार के मुखिया तथा परिवार के अन्य चार सदस्याें के अंगूठे के निशान, नाम तथा उनका मुखिया से संबंध दर्ज रहता है तथा बायो मेट्रिक तकनीकी के कारण इसका दुरूपयोग नहीं किया जा सकता है। इलाज की सुविधा सूचीबध्द सरकारी एवं निजी अस्पताल में भर्ती होकर नि:शुल्क प्राप्त की जा सकती है। इलाज के दौरान जांच, भोजन इत्यादि का व्यय भी सरकार द्वारा वहन किया जायेगा। बीमित माता से जन्में शिशु को जन्म से बीमा पॉलिसी की अवधि तक (अधिकतम 1 वर्ष) स्वत: बीमा सुरक्षा उपलब्ध है।
                                               क्रमांक- 4605/नागेश

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031