लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार स्वास्थ्य छत्तीसगढ़ में एक वर्ष में 330 नये अस्पताल खुले

छत्तीसगढ़ में एक वर्ष में 330 नये अस्पताल खुले

What
When Apr 29, 2011
from 02:00 PM to 02:00 PM
Add event to calendar vCal
iCal

52 नये अस्पतालों की स्वीकृति 

  रायपुर 29 अप्रैल 2011

राज्य शासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए बीते वित्तीय वर्ष 2010-11 में 330 नये स्वास्थ्य केन्द्र खोले गए हैं तथा चालू वित्तीय वर्ष में 52 नये स्वास्थ्य केन्द्र खोलने की स्वीकृति प्रदान की गई है। इन केन्द्रों की स्थापना से छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य केन्द्रों के मामले में राष्ट्रीय मापदण्डों की बराबरी कर ली है। वर्तमान में छत्तीसगढ़ में 148 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, 741 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और पांच हजार 76 उप स्वास्थ्य केन्द्र संचालित हैं।
    स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि बीते वित्तीय वर्ष 2010-11 में छत्तीसगढ़ में चार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, 26 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और तीन सौ उप स्वास्थ्य केन्द्र खोले गए हैं।  इन्हें मिलाकर अब छत्तीसगढ़ में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों की संख्या 148, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र 741 और उपस्वास्थ्य केन्द्रों की संख्या पांच हजार से अधिक हो गई है। इसके साथ ही राज्य शासन द्वारा चालू वित्तीय वर्ष में 16 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और 36 उप स्वास्थ्य केन्द्र खोलने की स्वीकृति प्रदान की गई है। अधिकारियों ने बताया कि प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के लिए 75 प्रतिशत भवनों का निर्माण कर लिया गया है। बीते वित्तीय वर्ष में पांच सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के 40 भवनों सहित कुल 310 भवनों का निर्माण पूरा किया गया है।
    इसके अलावा वर्तमान में एक हजार 655 भवनों का निर्माण जारी है। इनमें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के 11, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के 214 और उप स्वास्थ्य केन्द्रों के 1430 भवनों का निर्माण किया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2011-12 में 80 और भवनों के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है।

क्रमांक-493/कुशराम



   


« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031