लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार स्वास्थ्य स्वास्थ्य विभाग में 1283 डॉक्टरों की भर्ती होगी आवेदन पत्र आमंत्रित

स्वास्थ्य विभाग में 1283 डॉक्टरों की भर्ती होगी आवेदन पत्र आमंत्रित

What
When Apr 04, 2011
from 03:50 PM to 03:50 PM
Add event to calendar vCal
iCal

    रायपुर 4 अप्रैल 2011

राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों में विशेषज्ञ डॉक्टरों और चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों को भरने का निर्णय लिया गया है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग द्वारा विशेषज्ञ डॉक्टरों, चिकित्सा अधिकारियों और दंत चिकित्सक के रिक्त एक हजार 283 पदों को भरने के लिए विज्ञापन जारी कर दिया गया है। इसके लिए भारत के किसी भी राज्य के उम्मीदवार 31 दिसम्बर 2011 तक आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। विभागीय अधिकारियों ने आज यहां बताया कि सभी पदों पर नियुक्ति तदर्थ आधार पर होगी। छत्तीसगढ़ के अनुसूचित जाति, जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आरक्षण की पात्रता होगी, लेकिन छत्तीसगढ़ के बाहर के अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को आरक्षण की पात्रता नहीं होगी। अधिकारियों ने बताया कि उम्मीदवार 31 दिसम्बर 2011 तक कभी भी अपना आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। प्रत्येक माह प्राप्त आवेदन पत्र के आधार पर उम्मीदवारों की काउंसिलिंग की जाएगी। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए रोजगार और नियोजन के 16 मार्च 2011 के अंक का अवलोकन किया जा सकता है।
    अधिकारियों ने बताया कि विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के कुल 475 रिक्त पदों पर भर्ती होगी। इनमें विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारी मेडिसिन, सर्जरी, शिशु रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग, ऐनेस्थिया और अस्थि रोग विशेषज्ञ के 64-64 पदों पर तदर्थ नियुक्ति की जाएगी। इसी तरह नाक-कान-गला, नेत्र रोग, पैथोलॉजी, रेडियोलॉजी, मनोरोग, चर्मरोग और पी.एस.एम. के 13-13 पदों पर नियुक्ति होगी। इन सभी पदों के लिए स्नातकोत्तर डिग्री अथवा डिप्लोमा होना आवश्यक है। एम.बी.बी.एस. चिकित्सा अधिकारियों के 796 पद रिक्त हैं, जिनमें भर्ती होनी है। इसी तरह दंत चिकित्सक के रिक्त  12 पदों पर भी भर्ती की जाएगी। उन्होंने बताया उम्मीदवार 31 दिसम्बर 2011 से पहले कभी भी आयुक्त स्वास्थ्य सेवाएं, रायपुर के पते पर निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकता है। 31 दिसम्बर से पूर्व प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों को माहवार संकलित किया जाएगा और उसी आधार पर उनकी काउंसलिग अथवा साक्षात्कार लिया जाएगा। 31 मार्च 2011 तक जो आवेदन पत्र प्राप्त हो गए हैं, उनके उम्मीदवारों की काउंसलिंग अप्रैल माह में होगी। इसकी सूचना उम्मीदवार को पृथक से दी जाएगी। इसके बाद 30 जून तक प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों की काउंसलिंग जुलाई 2011 में, 31 अगस्त तक प्राप्त होने वाले आवेदन पत्र के उम्मीदवारों की काउंसलिंग सितम्बर 2011 में तथा 31 दिसम्बर 2011 तक प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों के उम्मीदवारों की काउंसलिंग जनवरी 2012 में होगी।

क्रमांक-50 कुशराम




« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031