लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार स्वास्थ्य स्वास्थ्य मंत्री श्री अग्रवाल ने मार्डन मोबाईल ब्लड बैंक का शुभारंभ किया

स्वास्थ्य मंत्री श्री अग्रवाल ने मार्डन मोबाईल ब्लड बैंक का शुभारंभ किया

What
When Dec 07, 2010
from 07:30 PM to 07:30 PM
Add event to calendar vCal
iCal

रायपुर 7 दिसम्बर 2010

    स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री श्री अमर अग्रवाल ने आज शाम यहां माना विमानत्ल परिसर में मार्डन मोबाईल ब्लड बैंक का शुभारंभ किया। लगभग एक करोड़ सत्रह लाख रूपए लागत की यह मोबाईल ब्लड बैंक अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त है और एक समय में इसमें 22 यूनिट रक्त रखा जा 5016-071210सकता है। छत्तीसगढ़ में इस तरह का यह पहला मोबाईल ब्लड बैंक है, जिससे कहीं भी रक्त संग्रहण के लिए शिविर लगाया जा सकता है। मार्डन ब्लड बैंक के शुभारंभ अवसर पर माना विमानत्ल कल्याणमयी महिला समिति द्वारा रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें विमानत्ल के पन्द्रह लोगों ने रक्तदान किया।
    स्वास्थ्य मंत्री श्री अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि रक्तदान शिविर लगाने के लिए पहले काफी सारी व्यवस्थाएं करनी पड़ती थी, लेकिन इस मोबाईल ब्लड बैंक के आ जाने से कहीं भी, कभी भी रक्तदान शिविर लगाया जा सकता है। इससे रक्त संग्रहण बढ़ेगा और जरूरतमंदों को रक्त समय पर जरूरत के मुताबिक रक्त की आपूर्ति की जा सकेगी। उन्होंने विमानतल की कल्याणमयी महिला समिति की प्रशंसा करते हुए कहा कि हम सभी का सामाजिक दायित्व है। यदि सभी लोग अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें तो बहुत सारी समस्याएं सरकार के बिना भी हल की जा सकती है।
    स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के सचिव श्री विकासशील ने बताया कि पूरी तरह वातानुकूलित और अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त यह छत्तीसगढ़ का पहला मार्डन मोबाईल बैंक है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण्ा संगठन द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति को यह मार्डन मोबाईल बैंक उपलब्ध कराया गया है। इस ब्लड बैंक का संचालन डॉ. भीमराव अम्बेडकर चिकित्सालय द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्वैच्छिक रक्तदाताओं को अभी ब्लड बैंक तक आना पड़ता था, लेकिन अब रक्तदाताओं के पास मोबाईल मार्डन ब्लड बैंक भेजकर रक्त संग्रहित किया जा सकेगा। पूरी तरह वातानुकूलित इस मोबाईल मार्डन ब्लड बैंक में रक्तदाताओं के बैठने के लिए कुर्सियां, बिस्तर, चार रेफ्रीजेरेटर, ओवन, कांउसलिंग कक्ष और टायलेट की सुविधा है।
    माना विमानत्ल के नियंत्रक श्री ए.के.राय ने इस अवसर पर स्वागत भाषण दिया। इस अवसर पर नगरपंचायत माना की अध्यक्ष श्रीमती सुमन मानिक, उपाध्यक्ष श्री श्यामाप्रसाद चक्रवर्ती, संचालक स्वास्थ्य सेवाएं श्री पी.अन्बलगन, मेडिकल कॉलेज रायपुर के डीन डॉ. सी.के. शुक्ला, डॉ. भीमराव अम्बेडकर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. विवेक चौधरी, विमानत्ल महिला कल्याणमयी समिति की अध्यक्ष श्रीमती विजया सुदर्शन सहित समिति की महिलाएं, विमानत्ल के अधिकारी-कर्मचारी और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

क्रमांक-5016/कुशराम

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031