मेडिकल प्री.पी.जी.परीक्षा : आरक्षण प्रक्रिया की जानकारी 30 अप्रैल को
रायपुर 29 अप्रैल 2011
छत्तीसगढ़ मेडिकल स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा नियम 2011 के अनुसार श्रेणीवार सीटों का आरक्षण लाटरी पध्दति से किया जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया की जानकारी 30 अप्रैल को शाम पांच बजे से पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर के लेक्चर हॉल क्रमांक-एक में दी जाएगी। चिकित्सा स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा 2011 में शामिल होने वाले परीक्षार्थी निर्धारित समय पर उपस्थित होकर आरक्षण की पूरी प्रक्रिया की जानकारी ले सकते हैं।
क्रमांक-502/कुशराम

