रेडक्रॉस द्वारा रक्त की नई दरें निर्धारित
रायपुर 30 अप्रैल 2011
भारतीय रेडक्रॉस की छत्तीसगढ़ राज्य शाखा द्वारा रक्त की नई दरें निर्धारित की गई है। रेड क्रॉस की छत्तीसगढ़ शाखा की कार्यकारिणी एवं वित्त समिति की आठ अप्रैल को हुई बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार पैक्ड रेड सेल की एक यूनिट की कीमत 850 रूपए निर्धारित की गई है। रक्त के अन्य घटक फ्रेश फ्रोजन प्लाजमा की कीमत 400 रूपए, प्लेटलेट कन्सनटे्रट की कीमत 400 रूपए और क्रार्योप्रिसिपिटेड की कीमत 200 रूपए प्रति यूनिट निर्धारित की गई है। ये दरें राष्ट्रीय एड्स कन्ट्रोल संगठन (नाको) द्वारा निर्धारित दर के अनुरूप तय की गई है। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी छत्तीसगढ़ शाखा के सचिव ने रेडक्रॉस के ब्लड बैंकों की सूचना पटल पर इन दरों को अंकित करने के निर्देश दिए हैं।

