लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार स्वास्थ्य जच्चा-बच्चा का ऑन लाईन रिकार्ड रखने वाला छत्तीसगढ़ बना देश का पहला राज्य

जच्चा-बच्चा का ऑन लाईन रिकार्ड रखने वाला छत्तीसगढ़ बना देश का पहला राज्य

What
When Jan 06, 2011
from 09:25 PM to 09:25 PM
Add event to calendar vCal
iCal

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया ई-महतारी योजना का शुभारंभ

    रायपुर 6 जनवरी 2011
5558-060111

ग्रामीण क्षेत्रों के सभी गर्भवती माताओं और एक वर्ष तक के सभी बच्चों का ऑन लाईन रिकार्ड रखने वाला छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य बन गया है। इसके लिए ई-महतारी के नाम से नयी योजना शुरू की गई है। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज यहां मंत्रालय के केबिनेट हॉल में कम्प्यूटर में क्लिक करके ई-महतारी योजना का शुभारंभ किया। इस योजना के शुभारंभ हो जाने से प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों की सभी गर्भवती माताओं और बच्चों का ऑन लाईन रिकार्ड रखना संभव होगा और उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं समय पर सुलभ कराई जा सकेगी। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर प्रतीक स्वरूप आरंग विकासखंड की दो ए.एन.एम. को कम्प्यूटरीकृत जॉब कार्ड प्रदान किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री श्री अमर अग्रवाल मंत्रिमंडल के सभी सदस्य उपस्थित थे।
    मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने इस अवसर पर कहा कि राज्य में स्वास्थ्य के क्षेत्र में अब तक का यह सबसे महत्वपूर्ण और एक बड़े काम की शुरूआत हुई है। प्रत्येक जच्चा-बच्चा का रिकार्ड ऑन लाईन होने से मातृ एवं शिशु कल्याण कार्यक्रमों की बेहतर मानीटरिंग हो सकेगी और इसके माध्यम से मातृ और शिशु मृत्यु दर में अपेक्षित कमी लाने में सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में इसके अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। मुख्यमंत्री ने इस योजना के शुभारंभ के लिए स्वास्थ्य मंत्री श्री अमर अग्रवाल और विभागीय सचिव श्री विकासशील सहित पूरी टीम को बधाई दी और कहा कि ग्रामीण स्वास्थ्य के क्षेत्र में यह प्रशंसनीय प्रयास है।
    स्वास्थ्य मंत्री श्री अमर अग्रवाल ने योजना की जानकारी देते हुए बताया कि एनआईसी के सहयोग से ई-महतारी साफ्टवेयर तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि पहले जच्चा-बच्चा का रिकार्ड रखने के लिए ए.एन.एम. को पन्द्रह प्रकार की पंजी संधारित करनी होती थी। अब मातृ और शिशु कार्यक्रम से संबंधित  सभी कार्यक्रमों की एक ही पंजी होगी। पंजी में प्रत्येक गर्भवती माता और एक वर्ष तक के बच्चों के लिए आवश्यक सभी स्वास्थ्य सेवाओं का  पूरा रिकार्ड रखा जाएगा और ए.एन.एम. द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर उस डाटा को ऑन लाईन अपडेट किया जाएगा। इसके बाद प्रत्येक महीने सेक्टर स्तर पर आयोजित बैठक में सभी मितानिनों को जॉब कार्ड दिया जाएगा, जिसमें टीकाकरण तथा अन्य स्वास्थ्य सेवाओं से छूटे माताओं एवं बच्चों को सेवाएं प्रदान किये जाने का उल्लेख होगा। ए.एन.एम. इस जॉब कार्ड को लेकर गांवों में जाएंगी और गर्भवती माताओं और बच्चों का टीकाकरण करके जॉब कार्ड पुन: विकासखंड स्तर पर प्रस्तुत करेंगी, जिसे सर्वर में फीड किया जाएगा। यह सिलसिला हर महीने जारी रहेगा।
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के सचिव श्री विकासशील ने योजना के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर संचालक स्वास्थ्य सेवाएं सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

क्रमांक-5558/कुशराम

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031