प्रसव पूर्व निदान तकनीक अधिनियम पर कार्यशाला आज
रायपुर 29 अप्रैल 2010
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग द्वारा 'प्रसव पूर्व निदान तकनीक अधिनियम एवं व्यापक गर्भपात देखभाल' विषय पर आज यहां जेल रोड स्थित होटल बेबीलोन इन में एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया है। कार्यशाला का शुभारंभ सवेरे 9.30 बजे से होगा। कार्यशाला में छत्तीसगढ़ के समस्त मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी, अस्पताल अधीक्षक और स्त्री रोग विशेषज्ञ शामिल होंगे।
क्रमांक 558/कुशराम

