सशर्त नियुक्त ग्रामीण चिकित्सा सहायकों की नियुक्ति निरस्त
रायपुर 20 जनवरी 2011
राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन द्वारा पूर्व में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति पद के विरूध्द सशर्त नियुक्त विभिन्न जिलों में कार्यरत ग्रामीण चिकित्सा सहायकों (आर.एम.ए.) का नियुक्ति आदेश निरस्त किया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि ऐसे सशर्त नियुक्त ग्रामीण चिकित्सा सहायक 4 जनवरी 2011 को जारी विज्ञापन में विज्ञापित पदों के लिए विभागीय वेबसाईट www.cghealth.nic.in में उपलब्ध आवेदन पत्र अपलोड कर आवेदन कर सकते हैं।
क्रमांक-5784/परिहार

