राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा पर क्षेत्रीय कार्यशाला आज
स्वास्थ्य मंत्री श्री अग्रवाल करेंगे शुभारंभ
राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना पर एक दिवसीय क्षेत्रीय कार्यशाला राजधानी रायपुर में 21 जनवरी को नवीन विश्राम गृह में आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यशाला में छत्तीसगढ़ के अलावा मध्यप्रदेश, उड़ीसा, झारखंड और बिहार के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य और परिवार मंत्री श्री अमर अग्रवाल 21 जनवरी को सवेरे दस बजे इस कार्यशाला का शुभारंभ करेंगे। श्री अग्रवाल कार्यशाला में छत्तीसगढ़ के राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना की वेबसाइट और योजना की हेल्पलाईन का भी शुभारंभ करेंगे।

