लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार स्वास्थ्य गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा एक बड़ी चुनौती-मुख्य सचिव श्री उम्मेन राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना पर पूर्वी राज्यों की क्षेत्रीय कार्यशाला सम्पन्न

गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा एक बड़ी चुनौती-मुख्य सचिव श्री उम्मेन राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना पर पूर्वी राज्यों की क्षेत्रीय कार्यशाला सम्पन्न

What
When Jan 21, 2011
from 03:10 PM to 03:10 PM
Add event to calendar vCal
iCal

राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना पर पूर्वी राज्यों की क्षेत्रीय कार्यशाला सम्पन्न

रायपुर, 21 जनवरी 2011

 

5812-21111

छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव श्री पी.जाय उम्मेन ने कहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में जनता को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना बहुत बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के माध्यम से इस दिशा में बेहतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से गांव के गरीबों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना चाहिए। श्री उम्मेन आज यहां नवीन विश्राम गृह में राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना पर देश के पूर्वी-क्षेत्रीय राज्यों की एक दिवसीय कार्यशाला के शुभारंभ सत्र को सम्बोधित कर रहे थे। इस कार्यशाला में छत्तीसगढ़ के अलावा मध्यप्रदेश, उड़ीसा, झारखंड और बिहार के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। भारत सरकार के श्रम कल्याण मंत्रालय नई दिल्ली के महानिदेशक श्री अनिल स्वरूप, छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य सचिव श्री विकासशील, छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और संचालक स्वास्थ्य श्री पी.अन्बलगन इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित थे।
    मुख्य सचिव श्री उम्मेन ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के संबंध में कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में अब तक की यह सबसे अच्छी और प्रभावी योजना है। इस योजना के क्रियान्वयन में राज्य सरकार, बीमा कम्पनी और स्वास्थ्य संस्थाओं की महत्वपूर्ण भागीदारी है। इसलिए इस योजना के क्रियान्वयन में इनके बीच बेहतर तालमेल की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी ही नहीं बल्कि निजी क्षेत्र की चिकित्सा संस्थाओं में भी अधोसंरचना को और सुदृढ़ करने की जरूरत है, ताकि जरूरतमंद मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हो। मुख्य सचिव ने कहा कि हम सभी यहां इस योजना के क्रियान्वयन को और बेहतर बनाने और एक-दूसरे के अनुभव बांटने के लिए एकत्र हुए हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस कार्यशाला के माध्यम से राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के क्रियान्वयन को और बेहतर एवं आसान बनाने में मदद मिलेगी।
    भारत सरकार के श्रम कल्याण मंत्रालय के महानिदेशक श्री अनिल स्वरूप ने कहा कि अभी सबसे ज्यादा दिक्कत स्मार्ट कार्ड की वैधता की होती है। यह प्रयास हो कि स्मार्ट कार्ड की वैधता समाप्त होने के दूसरे दिन फिर से नवीनीकरण्ा हो जाए। इससे जरूरतमंद मरीजों को सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि योजना के तहत लाभान्वितों और बीमा कम्पनियों का क्लेम निरतंर अपडेट हो। इसकी नियमित मानीटरिंग भी होनी चाहिए। उन्होंने योजना के प्रचार-प्रसार भी जोर दिया। छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य विभाग के सचिव श्री विकासशील ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के क्रियान्वयन की विस्तार से जानकारी दी। संचालक स्वास्थ्य और योजना के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री पी. अन्बलगन ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
    इस अवसर पर कांकेर और कोरिया जिले के कलेक्टर, जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, मध्यप्रदेश, उड़ीसा, झारखंड और बिहार के श्रम कल्याण आयुक्त, राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के नोडल अधिकारी और छत्तीसगढ़ के मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्य सचिव द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना की वेबसाईट और हेल्पलाईन का शुभारंभ

5812-2-21111

मुख्य सचिव श्री पी.जाय उम्मेन ने कार्यशाला के शुभारंभ सत्र में राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना की वेबसाइट और हेल्पलाईन का शुभारंभ किया। इस वेबसाइट में छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना की ऑन लाईन रिर्पोटिंग होने के साथ ही बीमा कम्पनियों के क्लेम आदि की अद्यतन जारी उपलब्ध होगी। वेबसाइट का पता www.cghealth.nic.in/healthrsby है। इसी तरह राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के क्रियान्वयन में किसी भी तरह की कठिनाई होने अथवा योजना का लाभ लेने के लिए हेल्प लाईन नम्बर 1800-233-4200 से सम्पर्क किया जा सकता है। यह हेल्पलाईन सेंटर स्वास्थ्य संचालनालय रायपुर में खोला गया है। यह प्रतिदिन सवेरे 9 बजे से रात्रि 9 बजे तक खुला रहेगा। मुख्य सचिव ने अपने मोबाईल से हेल्प लाईन नम्बर डायल कर इसका शुभारंभ किया।

क्रमांक/5812/कुशराम
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031