लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार स्वास्थ्य पल्स पोलियो अभियान 23 जनवरी को:छत्तीसगढ़ में 35.60 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक देने का लक्ष्य

पल्स पोलियो अभियान 23 जनवरी को:छत्तीसगढ़ में 35.60 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक देने का लक्ष्य

What
When Jan 22, 2011
from 07:30 PM to 07:30 PM
Add event to calendar vCal
iCal

मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री द्वारा पांच वर्ष तक आयु के सभी बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने की अपील

    रायपुर 22 जनवरी 2011

राष्ट्रव्यापी पल्स पोलियो अभियान के तहत छत्तीसगढ़ में 23 जनवरी को पांच वर्ष तक की आयु के 35 लाख 60 हजार से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी। छत्तीसगढ़ में इस अभियान के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके लिए प्रदेश भर में 22 हजार 634 पोलियो टीकाकरण केन्द्र बनाए गए हैं तथा इसके लिए लगभग 80 हजार कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई है। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री श्री अमर अग्रवाल ने पांच वर्ष तक आयु के सभी बच्चों को पोलियो टीकाकरण बूथों में पोलियो की खुराक पिलाने की अपील अभिभावकों से की है। उन्होंने कहा कि अभिभावकों की जागरूकता से ही देश और प्रदेश में पोलियो जनित विकलांगता को जड़ से नष्ट किया जा सकता है।
    स्वास्थ्य और परिवार विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि पल्स पोलियो के अभियान के तहत पहले चरण में 23 जनवरी को और दूसरे चरण में 27 फरवरी को छत्तीसगढ़ के पांच वर्ष तक की  आयु के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में शून्य से पांच वर्ष तक की आयु के लगभग 35 लाख 60 हजार बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान के पहले चरण में 23 जनवरी को पोलियो टीकाकरण केन्द्रों में 90 प्रतिशत बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद दूसरे दिन टीकाकरण दलों द्वारा घर-घर जाकर पोलियो की दवा पीने से छूटे बच्चों को पोलियो की खुराक दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान के लिए छत्तीसगढ़ में पांच वर्ष तक आयु के लक्षित 35 लाख 60 हजार बच्चों के लिए भारत सरकार 45 लाख पोलियो वैक्सीन की खुराक प्राप्त हुई है। इसे सभी जिलों को वितरित कर दिया गया है। पोलियो वैक्सीन को सुरक्षित रखने के लिए तापमान नियंत्रित बॉक्स पर्याप्त मात्रा में जिलों को भेजे गए हैं।
    अधिकारियों ने बताया कि नियमित टीकाकरण केन्द्रों के अलावा दुर्गम इलाकों, पहाड़ी क्षेत्रों, रेल्वे स्टेशनों  और बस स्टैण्डों, टोल टैक्स नाकों और अनियोजित बसाहटों में भी पोलियो टीकाकरण केन्द्र बनाए गए हैं। इसके अलावा घुमन्तु परिवारों के बच्चों के टीकाकरण के लिए भी ट्रांजिट दलों का गठन किया गया है। रेल्वे और बस स्टैण्डों में टीकाकरण दलों की डयूटी पोलियों में लगाई गई है। अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में पिछले साढ़े आठ वर्षों में पोलियो का कोई भी धनात्मक प्रकरण नहीं पाया गया है। इसके बावजूद एहतियात के तौर पर प्रदेश के पांच वर्ष तक की आयु के शत-प्रतिशत बच्चों को पोलियो टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए शासकीय कर्मचारियों के अलावा स्वयंसेवी संस्थाओं का भी सहयोग लिया जा रहा है।

क्रमांक- 5838/कुशराम
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031