लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार स्वास्थ्य छत्तीसगढ़ में हुआ हार्ट का पहला 'रिडू' ऑपरेशन

छत्तीसगढ़ में हुआ हार्ट का पहला 'रिडू' ऑपरेशन

What
When Feb 09, 2011
from 03:40 PM to 03:40 PM
Add event to calendar vCal
iCal

राज्य सरकार ने दिया आपरेशन का खर्च

रायपुर 09 फरवरी 2011

राज्य बनने के बाद छत्तीसगढ़ में हार्ट सर्जरी की सुविधा काफी आसान हुई है और इस दौरान हृदय के कई जटिल आपरेशन भी हुए हैं, लेकिन अब यहां हृदय के 'रिडू ऑपेरशन' की भी शुरूआत हो गई है। राजधानी रायपुर के एस्कार्ट केयर हॉस्पिटल में अम्बिकापुर के 26 वर्षीय श्री अमृत विश्वास के हृदय का 6161-090211सफल रिडू आपरेशन किया है। राज्य सरकार ने संजीवनी कोष से इस आपरेशन का पूरा खर्च दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने 'जनदर्शन' में प्राप्त आवेदन के आधार पर श्री विश्वास के आपरेशन के लिए संजीवनी कोष से एक लाख पचास हजार रूपए की सहायता दी थी।
    चिकित्सकों ने बताया कि रिडू आपरेशन ऐसी चिकित्सा पध्दति है, जिसमें सीने की बीच की हड्डी को काटकर हृदय को दुबारा खोला जाता है। हार्ट को दुबारा खोलने से यह ऑपरेशन काफी जोखिम भरा होता है, यही कारण है कि छत्तीसगढ़ में रिडू आपरेशन के प्रकरणों को राज्य के बाहर भेजा जाता है। श्री अमृत विश्वास के हृदय का वर्ष 2002 में एक बार हार्ट ओपन कर वाल्ब को बदला जा चुका था। उनके हृदय का दूसरा वाल्ब भी खराब होने के कारण श्री विश्वास को एक फरवरी को एस्कार्ट में भर्ती किया गया था और चार फरवरी को उनके हृदय के दूसरे वाल्ब को सफलतापूर्वक बदल दिया गया है। इस पूरी प्रक्रिया में लगभग साढ़े चार घंटे का वक्त लगा। उन्होंने बताया कि मरीज अब पूरी तरह स्वस्थ है और एक-दो दिन में उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।
    अम्बिकापुर के पास ग्राम महावीर नगर निवासी श्री अमृत विश्वास बेरोजगार हैं।  उन्होंने बताया कि इसके पहले वर्ष 2002 में बिलासपुर में उनके हृदय का आपरेशन हो चुका है, उस समय भी उनके हृदय का वाल्ब खराब हो गया था। श्री विश्वास ने बताया कि पहली बार उनके हृदय का आपरेशन हुआ, उस समय उन्हें किसी सरकारी योजना की जानकारी नहीं थी, उस समय रिश्तेदार और गांव वालों ने चंदा कर उनका आपरेशन का खर्च दिया था। दुबारा बीमार होने पर उन्होंने रायपुर में जनदर्शन में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से मुलाकात की और उन्हीं के निर्देश पर इस आपरेशन के लिए राशि दी गई। मरीज का यह सफल आपरेशन डॉ. कल्पेश मलिक ने किया।

क्रमांक-6161/कुशराम

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031