विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन आज
रायपुर 07 मई 2011
विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर आज भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की छत्तीसगढ़ राज्य शाखा द्वारा प्रात: 10 बजे से रायपुर के कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रॉस भवन में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। संगोष्ठी में रेडक्रॉस सोसायटी, रोटरी क्लब, लायंस क्लब और जेसिस के पदाधिकारी भाग लेंगे।
क्रमांक-625/कुशराम

