लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार स्वास्थ्य ग्रामीण चिकित्सा सहायक के बैकलॉग पदों की भर्ती हेतु काऊंसिलिंग तीन मार्च को

ग्रामीण चिकित्सा सहायक के बैकलॉग पदों की भर्ती हेतु काऊंसिलिंग तीन मार्च को

What
When Feb 28, 2011
from 12:25 PM to 12:25 PM
Add event to calendar vCal
iCal

   रायपुर, 28 फरवरी 2011

 राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत ग्रामीण चिकित्सा सहायकों के बैकलॉग पदों की भर्ती के लिए काऊंसिलिंग तीन मार्च को स्वास्थ्य संचालनालय स्थित राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन कार्यालय रायपुर में होगी। काऊंसिलिंग में 29 अक्टूबर 2010 को जारी विज्ञापन के आधार पर अनुसूचित जाति संवर्ग की प्रतीक्षा सूची अनुसार 18 उम्मीदवारों को बुलाया गया है। रिक्त स्थलों की जानकारी काऊंसिलिंग के समय कार्यालय के सूचना पटल पर उपलब्ध कराई जाएगी। उम्मीदवारों को विज्ञापन के अनुसार सभी वांछित दस्तावेजों की छायाप्रति के साथ काऊंसिलिंग में उपस्थित होने के लिए कहा गया है।
    अनुसूचित जाति संवर्ग के जिन उम्मीदवारों को काऊंसिलिंग के लिए बुलाया गया है उनके नाम निम्नानुसार है :- सुश्री शशि किरण डोडिया पिता श्री सनत लाल डोडिया, सुश्री ममता कुर्रे पिता श्री मानालाल कुर्रे, सुश्री विमलेश पुरेना पिता श्री जगदीश कुमार पुरेना, श्री अमितेश्वर सिंह तेंगवार पिता श्री विदेशी राम तेंगवार, श्री युधेश कुमार सेन्डे पिता श्री शांतिलाल सेन्डे, श्री अविनाश कुमार मनोत्तर पिता श्री रमेश लाल मनोत्तर, जेवेन्द्र कुमार नवरंगे पिता श्री गोरे लाल नवरंगे, श्री किरण कुमार बंजारे पिता श्री बहुरराम बंजारे, श्री मदन सिंह पिता श्री बचन सिंह, श्री महेन्द्र कुमार पात्रे पिता श्री साधेराम पात्रे, श्री राकेश कुमार सोनवानी पिता श्री चिन्ताराम सोनवानी, श्री ललित कुमार टंडन पिता श्री श्याम लाल टंडन, सुश्री अंजुलता टंडन पिता श्री गोपत राम टंडन, श्री क्षितिज कुमार जटवार पिता श्री चंदनप्रसाद जटवार, श्री लोचन प्रसाद दिव्य पिता श्री रूदन सिंह दिव्य, श्री मनीष कुमार बेन पिता श्री रघुवर प्रसाद बेन, श्री कोमल राम लहरे पिता श्री कर्महा लहरे, सुश्री अर्चना महिलांग पिता श्री मदन लाल महिलांग।

सामान्य उम्मीदवारों की काऊंसिलिंग पांच मार्च से

    राज्य सरकार के संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं द्वारा चार जनवरी 2011 को जारी विज्ञापन के आधार पर ग्रामीण चिकित्सा सहायकों की भर्ती के लिए काऊंसिलिंग पांच मार्च से राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान मेकाहारा चौक, जेल रोड रायपुर में सवेरे 11 बजे से होगी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि नि:शक्तजन श्रेणी एवं ऐसे अभ्यर्थी जिनके पति या पत्नी शासकीय सेवा अथवा स्थानीय निकायों में कार्यरत हैं तथा महिला अभ्यर्थियों की काऊंसिलिंग पांच मार्च को और शेष अभ्यर्थियों की काऊंसिलिंग छह मार्च को होगी। काऊंसिलिंग के लिए पात्र अभ्यर्थियों की सूची नियम-शर्ते तथा अन्य जानकारी स्वास्थ्य विभाग की वेबसाईट www.cghealth.nic.in (सीजीहेल्थडॉटएनआईसीडॉटइन) में देखी जा सकती है।

क्रमांक-6386/कुशराम




« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031