छत्तीसगढ़ के चार जिलों में खुलेंगे आयुष पॉली क्लीनिक
रायपुर 5 अप्रैल 2011
छत्तीसगढ़ में एलोपैथिक चिकित्सा सेवाओं की तरह आयुष पॉली क्लीनिक खोले जाएंगे। इसके तहत पहले चरण में राजनांदगांव, कबीरधाम, कोरबा और जांजगीर-चांपा में आयुष पॉली क्लीनिक खोलने का प्रस्ताव है। इसके लिए वित्तीय वर्ष 2011-12 के बजट में टोकन मनी के रूप में दस लाख रूपए का प्रावधान किया गया है।
क्रमांक-64/कुशराम

