लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार स्वास्थ्य यूनिसेफ पार्टनरशिप कार्यक्रम की समीक्षा की गई : मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न

यूनिसेफ पार्टनरशिप कार्यक्रम की समीक्षा की गई : मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न

What
When Mar 04, 2011
from 05:00 PM to 05:00 PM
Add event to calendar vCal
iCal

रायपुर, 04 मार्च 2011

6428-040311

मुख्य सचिव श्री पी. जॉय उम्मेन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय में यूनिसेफ पार्टनरशिप कार्यक्रम की समीक्षा की गई।  श्री उम्मेन ने आशा व्यक्त की कि शासन के सभी विभागों और यूनिसेफ के आपसी समन्वय से छत्तीसगढ़ सहस्त्राब्दी लक्ष्य को पूरा करने में सफल होगा, सभी मिलजुलकर यह प्रयास करेंगे कि प्रदेश के बच्चों का समुचित विकास हो। समुदाय  की सहभागिता से ही प्रदेश का समग्र विकास हो सकता है। उन्होंने कहा कि इसमें पंचायतों की महत्वपूर्ण भूमिका है। सभी विभागों को यह ध्यान रखना होगा कि एक ही क्षेत्र में योजनाओं का दोहराव न हो। बैठक में सचिव स्वास्थ्य श्री विकासशील, सचिव महिला एवं बाल विकास श्री के.डी.पी.राव, यूनिसेफ की राज्य प्रमुख सुश्री शाहीन निलोफर तथा शासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

6428A-040311


    सुश्री निलोफर ने बताया कि प्रदेश में यूनिसेफ द्वारा वर्ष 2008 से विभिन्न विभागों में अनेक कार्यक्रम संचालित किये जा रहे है, जिनमें महिला एवं बाल विकास विभाग, स्कूल शिक्षा, स्वास्थ्य विभाग प्रमुख है। ये कार्यक्रम 2012 तक संचालित किए जाएंगे। यूनिसेफ द्वारा राज्य में शिशु मृत्यु दर, मातृ मृत्यु दर कम करने, महिला पुरूष समानता और महिलाओं के सशक्तिकरण, सार्वभौमिक प्राथमिक शिक्षा आदि पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।  यूनिसेफ द्वारा नवजात शिशुओं के देखभाल की इकाई स्थापित करने के लिए तकनीकी सहयोग दिया गया। ये इकाईयां दुर्ग, राजनांदगांव में प्रारंभ की गई है। इसके अतिरिक्त कवर्धा, महासमुन्द और सरगुजा जिलों में दस इकाईयां प्रारंभ की जाएंगी। इसके अलावा शिशु संरक्षण माह, जमीनी कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण आदि के लिए भी यूनिसेफ द्वारा सहयोग दिया जा रहा है। किशोरियों में खून की कमी को दूर करने के लिए आदिमजाति विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास, राजीव गांधी शिक्षा मिशन और स्वयं सेवी संस्थाओं के सहयोग से यूनिसेफ कार्य कर रही है। स्कूल शिक्षा विभाग के साथ मिलकर यूनिसेफ स्कूली बच्चों के पंजीयन, शिक्षकों की भर्ती, आदिवासी क्षेत्रों में पहुंच आदि क्षेत्रों मे कार्य कर रहा है। प्रदेश में 2006 में लड़कियों का (11 से 14 साल ) शाला त्यागने का प्रतिशत 13.6 था, जो 2010 में घटकर 3.2 प्रतिशत हो गया है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में यूनिसेफ द्वारा विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
    यूनिसेफ और छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग से वर्ष 2009-10 में 35 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और 62 हजार मितानीन को नवजात शिशुओं की देखभाल के लिए प्रशिक्षित किया गया है। यूनिसेफ के कार्यक्रम के जरिए वर्ष 2008-09 में किशोरियों में खून की कमी के प्रतिशत में कमी आई है। वर्ष 2009 में एक लाख 50 हजार किशोंरी स्कूल जाने वाली बालिकाओं को और 49 हजार स्कूल छोड़ चुकी बालिकाओं को सहायता दी गई। वर्ष 2010-11 में तीन लाख बालिकाओं को खून की कमी से बचाने के लिए सहायता दी। दंतेवाड़ा, बीजापुर और नारायणपुर में एकीकृत बाल विकास कार्यक्रम की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे है। बैठक में विशेष सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग श्री देवाशीष दास, विशेष सचिव स्कूल शिक्षा श्री सुधीर अग्रवाल, संचालक पंचायत एवं समाज सेवा श्री आलोक अवस्थी सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

         क्रमांक-6428/हर्षा
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031